Spice Crop Cultivation: अगर आप भी धान-जूट जैसी पारंपरिक फसलों की जगह कोई नई और मुनाफे वाली खेती करना चाहते हैं, तो काली मिर्च की खेती आपके लिए एक बहेतर विकल्प साबित हो सकती है. सही जानकारी, उन्नत तकनीक और बाजार की समझ के साथ इस मसाला फसल से किसान अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं.
क्यों बदल रहे हैं किसान अपनी फसल?
धान और जूट जैसी पारंपरिक फसलों में मेहनत ज्यादा और मुनाफा सीमित रहता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में किसान अब ऐसी फसलों की तरफ रुख कर रहे हैं, जिनकी बाजार में लगातार मांग बनी रहती है और जिनका दाम भी अच्छा मिलता है. मसाला फसलों में लागत और आमदनी का गणित फसल, मौसम और बाजार भाव के हिसाब से बदलता रहता है, लेकिन सही जलवायु और बेहतर खेती तकनीक अपनाने पर किसान इससे अच्छी सकल आय हासिल कर सकते हैं. ऐसी ही एक फसल है काली मिर्च, जिसे मसालों का राजा भी कहा जाता है.
कम जमीन में भी मिल सकती है अच्छी उपज
काली मिर्च एक बहुवर्षीय बेल वाली फसल है, जिसे पेड़ या किसी अन्य सहारे पर चढ़ाकर उगाया जाता है. इसकी उपज किस्म, मिट्टि, मौसम और देखभाल पर काफी हद तक निर्भर करती है. भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR) के अनुसार IISR Chandra किस्म की औसत सूखी उपज लगभग 2,905 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है, जबकि अनुकूल परिस्थितियों में इसकी संभावित उपज 7,815 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक जा सकती है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर किसान को इतनी ही उपज मिले, क्योंकि इसके लिए सिचाई, खाद-पानी और नियमित देखभाल का भी बड़ा योगदान रहता है.
यह भी पढ़ें: खेत में सोलर पंप के लिए सरकार से लें मदद, ये रही प्रोसेस
बाजार भाव से समझें लाखों की कमाई का गणित
किसी भी फसल से होने वाली कमाई सीधे उसके बजार भाव पर निर्भर करती है. स्पाइसेज बोर्ड के अनुसार 17 अगस्त 2026 को कोच्चि बाजार में काली मिर्च का भाव ग्रेड के अनुसार करीब ₹688 से ₹708 प्रति किलोग्राम था. उदाहरण के तौर पर अगर एक हेक्टेयर में 1,300 किलोग्राम सूखी उपज मिले और औसत भाव ₹700 प्रति किलो रहे, तो सकल बिक्री करीब ₹9.1 लाख तक पहुंच सकती है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह शुद्ध मुनाफ नहीं है, क्योंकि इसमें खेती, मजदूरी, खाद और सिंचाई समेत अन्य लागत को घटाना होगा. इसके बावजूद यह आमदनी परंपरागत फसलों की तुलना में काफी ज्यादा मानी जाती है.
किन इलाकों में खेती करना ज्यादा सही?
भारत में काली मिर्च की खेती मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों में होती है. ICAR के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में देश में काली मिर्च का कुल उत्पादन 77,533 टन रहा. कर्नाटक और केरल इसके प्रमुख उत्पादक राज्य हैं, जहां की गरम और नम जलवायू इस फसल के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. इसकी खेती के लिए पर्याप्त नमी, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और छायादार वातावरण जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: उपले बनाकर ही नहीं, इन तरीकों से भी कमाई कराता है गोबर
