Agriculture

फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?

N
ABP News
October 27, 2026•3 min read
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?

Bhindi Ki Kheti Me Munafa: अगर आपके पास गांव में जमीन या फार्म हाउस है और आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो भिंडी की खेती आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. भिंडी का मांग बाजार में लगभग पूरे साल बनी रहती है. खास बात यह है कि इसकी फसल जल्दी तैयार हो जाती है जिससे किसान कई बार तुड़ाई करके बाजार में बेच सकते हैं. हालांकि, अच्छी कमाई के लिए सही समय पर बुवाई, खेत की तैयारी और फसल की देखभाल जरूरी है. आइए जानते हैं कि एक एकड़ में भिंडी उगाने पर कितना खर्च आएगा और कितनी कमाई हो सकती है.

भिंडी की खेती के लिए ऐसी जमीन अच्छी मानी जाती है, जहां पानी जमा न होता हो. दोमट मिट्टी में इसकी फसल अच्छी हो सकती है. फार्म हाउस पर खेती शुरू करने से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करें और मिट्टी को भुरभुरा बना लें. इसके बाद सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं. खाद की सही मात्रा जानने के लिए मिट्टी की जांच कराना बेहतर रहेगा.

भिंडी की बुवाई कब और कैसे करें?

भिंडी गर्म मौसम की फसल है. उत्तर भारत में इसकी बुवाई आमतौर पर फरवरी से मार्च और जून से जुलाई के दौरान की जाती है. हालांकि, सही समय स्थानीय मौसम पर निर्भर करता है. किसान अच्छी क्वालिटी के बीज चुनें. पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें, ताकि हवा और धूप आसानी से पहुंच सके. बुवाई के बाद जरूरत के मुताबिक हल्की सिंचाई करें.

कितने दिनों में तैयार होगी फसल?

भिंडी की कई किस्मों में बुवाई के करीब 45 से 60 दिनों बाद तुड़ाई शुरू हो सकती है. हालांकि, यह समय किस्म और मौसम के हिसाब से बदल सकता है. भिंडी को नरम अवस्था में तोड़ना चाहिए. नियमित तुड़ाई करने से नई फलियां निकलने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?

एक एकड़ में कितना आएगा खर्च?

एक एकड़ में भिंडी की खेती पर बीज, खाद, जुताई, सिंचाई, दवाइयों और मजदूरी को मिलाकर करीब 50 हजार से 70 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं. अगर खेत में पहले से पानी और दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं, तो कुछ खर्च बच सकता है. वहीं, मजदूरी और सिंचाई महंगी होने पर लागत बढ़ सकती है.

कितनी होगी पैदावार और कमाई?

  • एक एकड़ में 100 से 200 क्विंटल तक भिंडी की पैदावार हो सकती है.
  • अगर 100 क्विंटल भिंडी 20 रुपये किलो बिकती है, तो कुल बिक्री 2 लाख रुपये होगी.
  • इसमें 50 हजार रुपये खर्च घटाने पर करीब 1.50 लाख रुपये बचेंगे.
  • वहीं, अगर 150 क्विंटल भिंडी 20 रुपये किलो बिकती है, तो
  • 70 हजार रुपये खर्च होने पर करीब 2.30 लाख रुपये बच सकते हैं.

मुनाफा बढ़ाने के लिए क्या करें?

किसान बुवाई से पहले नजदीकी मंडी के भाव जरूर पता करें. फसल में पानी जमा न होने दें और कीटों की नियमित निगरानी करें. भिंडी की समय पर तुड़ाई और बिक्री करें, क्योंकि देर होने पर फलियां सख्त हो जाती हैं. ध्यान रखें, मुनाफा तय नहीं है. बाजार भाव घटने या उत्पादन कम होने पर कमाई भी घट सकती है.

यह भी पढ़ें: रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

Topics & Tags:#Agriculture
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा? | Kisan Reporter