Agriculture

Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय

N
ABP News
August 13, 20263 min read
Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय

Tomato Farming Tips: टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता यही रहती है, कि मेहनत से तैयार फसल किसी बीमारी की वजह से एक झटके में बर्बाद न हो जाए. लीफ कर्ल वायरस, डैम्पिंग ऑफ और जड़ में गांठ जैसी दिक्कतें अक्सर टमाटर की पैदावार को बुरी तरह प्रभावित कर देती हैं. लेकिन कृषि एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगर सही वक्त पर कुछ आसान उपाय अपना लिए जाएं, तो फसल को इन बीमारियों से पूरी तरह बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर तरीके.

लीफ कर्ल वायरस से ऐसे बचाएं फसल

टमाटर में लीफ कर्ल वायरस एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है, जो धीरे धीरे पूरी फसल को कमजोर कर देता है. इससे बचने के लिए संक्रमित पौधों को तुरंत खेत से हटा देना चाहिए, ताकि बीमारी बाकी पौधों तक न फैले. जैविक उपायों में यलो स्टिकी ट्रैप और नीम तेल का इस्तेमाल काफी असरदार माना जाता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सिर्फ एक उपाय पर निर्भर रहने की बजाय एकीकृत प्रबंधन तकनीक अपनानी चाहिए.

जड़ में गांठ की बीमारी से निपटने का तरीका

सूत्रकृमि की वजह से टमाटर की जड़ों में गांठें बन जाती हैं, जिससे पौधे पीले पड़ने लगते हैं और उनकी बढ़वार रुक जाती है. इससे बचाव के लिए मई और जून में खेत की गहरी जुताई करें और खेत को पारदर्शी पॉलीथिन से ढक दें, ताकि धूप से मिट्टी में मौजूद सूत्रकृमि खत्म हो जाएं. रोग-श अवरोधी किस्में चुनना और खेत में सनई या गेंदे की फसल ट्रैप क्रॉप के तौर पर लगाना भी फायदेमंद रहता है.

यह बी पढ़ें: मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार

रोग से पौधों को बचाना जरूरी

यह एक फंगल रोग है, जो नर्सरी में छोटे पौधों को सड़ाकर बर्बाद कर देता है. इससे बचने के लिए खेत में पानी का ठहराव न होने दें और नर्सरी बेड को जमीन से करीब 15 सेंटीमीटर ऊंचा बनाएं, ताकि पानी आसानी से निकल सके और फंगस पनपने का खतरा कम हो जाए.

झुलसा रोग से ऐसे करें बचाव

इस रोग से फसल को बचाने के लिए हमेशा स्वस्थ और रोगमुक्त पौधों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. संक्रमण दिखते ही खेत से इनफेक्टेड पौधों को हटा देना चाहिए, ताकि बीमारी पूरे खेत में न फैल पाए.

साफ-सफाई का रखें ध्यान

हर साल एक ही खेत में लगातार टमाटर उगाने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए फसल अपनाना, टमाटर के बाद कोई और फसल लगाना, मिट्टी में बीमारी फैलाने वाले तत्वों को कम करने में मदद करता है. साथ ही खेत की नियमित सफाई और खरपतवार हटाते रहना भी फसल को सेहतमंद बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर

Topics & Tags:#Agriculture
Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय | Kisan Reporter