Agriculture

Wheat Intercropping: रबी सीजन में गेहूं के साथ क्या उगाएं, जानें कम समय में तैयार होने वाली फसलें?

N
ABP News
November 9, 2026•3 min read
Wheat Intercropping: रबी सीजन में गेहूं के साथ क्या उगाएं, जानें कम समय में तैयार होने वाली फसलें?

Agriculture News: रबी सीजन में गेहूं की बुवाई का काम शुरू हो जाता है. इस दौरान किसान ऐसी फसलों की तलाश में रहते हैं, जिनसे एक ही खेत से ज्यादा कमाई की जा सके. इसके लिए सहफसली खेती एक अच्छा विकल्प होती है. इसमें मुख्य फसल के साथ खेत में दूसरी फसल भी उगाई जाती है. गेहूं के साथ चना, मसूर और सरसों जैसी फसलें कुछ खास तरीकों से लगाई जाती हैं. वहीं, पालक, मेथी और धनिया जैसी सब्जियां भी कम समय में तैयार हो जाती हैं.

गेहूं के साथ उगा सकते हैं चना और मसूर

गेहूं के साथ चना और मसूर की खेती किसानों के लिए एक विकल्प होती है. चना दलहनी फसल है और इसे गेहूं के साथ तय कतारों में उगाया जाता है. मसूर भी कम पानी में उगने वाली दलहनी फसल है. इसकी जड़ों में मौजूद गांठें मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाने में मदद करती हैं. इससे मिट्टी की सेहत को फायदा मिलता है. दोनों फसलों को एक साथ उगाने के लिए कतारों की सही दूरी रखना जरूरी है. अगर बिना योजना के बीज बो दिए जाएं, तो दोनों फसलों के पौधों के बीच धूप, पानी और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. इसलिए बुवाई से पहले कृषि विशेषज्ञ से अपने क्षेत्र के हिसाब से सही तरीका जरूर जान लें.

यह भी पढ़ें : मुर्गी पालन पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार, शुरू करने से पहले जानें नियम

गेहूं के साथ सरसों उगाना भी किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है. सरसों तिलहन फसल है, जिससे किसानों को तेल के लिए बीज मिलते हैं. कुछ इलाकों में गेहूं और सरसों की सहफसली खेती को लेकर अच्छे परिणाम भी मिले हैं. इसके लिए दोनों फसलों की कतारें तय दूरी पर लगाई जाती हैं, ताकि एक फसल दूसरी की बढ़त को ज्यादा प्रभावित न करे. इसके अलावा मटर को भी कुछ क्षेत्रों में दूसरी फसलों के साथ उगाया जाता है. लेकिन गेहूं के साथ मटर लगाने से पहले स्थानीय कृषि विभाग की सलाह लेना जरूरी है. हर मिट्टी और मौसम में एक ही फसल का तरीका काम नहीं करता.

पालक, मेथी और धनिया भी हैअतिरिक्त कमाई

अगर किसान कम समय में तैयार होने वाली फसलें उगाना चाहते हैं, तो पालक, मेथी और धनिया अच्छे विकल्प होते हैं. इनकी पत्तियां कम समय में तैयार हो जाती हैं और बाजार में इनकी मांग भी बनी रहती है. मौसम और किस्म के अनुसार पालक की पहली कटाई करीब 30 से 45 दिनों में की जाती है. मेथी की पत्तियां भी लगभग 30 से 40 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. वहीं, धनिया की हरी पत्तियों की कटाई भी करीब 30 से 45 दिनों में शुरू की जाती है. इन फसलों को किसान अलग खेत या खाली जगह में उगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Termite Control: खेत में दीमक से हैं परेशान, ऐसे में क्या करें किसान? जानें यहां

Topics & Tags:#Agriculture
Wheat Intercropping: रबी सीजन में गेहूं के साथ क्या उगाएं, जानें कम समय में तैयार होने वाली फसलें? | Kisan Reporter