खेती में और पशुपालन में अब तकनीक के इस्तेमाल ने काम काफी आसान कर दिया है. पुराने तरीकों को पीछे छोड़ते हुए देश के किसान मॉडर्न साइंस की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. पशुपालन में अब आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन यानी कृत्रिम गर्भाधान तकनीक इस बिजनेस को और मुनाफेवाला बना रहा है. इस तकनीक की मदद से अब पशुओं की नस्लों और बेहतर हो रही हैं. इस तकनीक को अपनाने से सामान्य गायें भी 15 से 20 लीटर तक ज्यादा दूध देने लगी हैं.
जो किसान डेयरी फार्मिंग का बिजनेस कर रहे हैं. उनके लिए यह तकनीक बहुत फायदेमंद साबित हो रही है. क्योंकि इससे उनकी आमदनी बढ़ रही है. पहले जहां पशुपालकों को अच्छी नस्ल के सांड पालने में भारी भरकम खर्च करना पड़ता था वहीं अब इस तकनीक से कम लागत में बेहतरीन नतीजे मिल रहे हैं. सरकार की तरफ से भी देश भर में इस तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं. जान लीजिए कैसे काम करती है यह आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन तकनीक.
कैसे काम करती है आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन तकनीक?
पशुपालन में अच्छी नस्ल के पशु तैयार करना काफी मुश्किल काम होता है. जिससे कि दूध का उत्पादन बेहतर मिल सके. पुराने तरीकों में अच्छी नस्ल के सांड को ढूंढना और उसका रखरखाव करना बहुत मुश्किल और महंगा पड़ जाता था. लेकिन आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन यानी एआई तकनीक के आ जाने से किसानों को अब किसी भी ताकतवर और हाई क्वालिटी वाले सांड को अपने पास रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. देश-विदेश के बेहतरीन सांडों का उहाई क्वालिटी वाला सीमन अब बहुत ही आसानी से सुरक्षित स्टोर करके रख लिया जाता है.
जब भी गाय हीट पर आती है तो वेटरिनरी एक्सपर्ट की मदद से इसे गर्भाधानित कर दिया जाता है. इस पूरी प्रोसेस में बीमारी फैलने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है क्योंकि इसमें जानवरों का सीधा संपर्क नहीं होता है. इसके अलावा पैदा होने वाले बछड़े या बछिया भी काफी सेहतमंद और मजबूत शरीर वाले होते हैं जो आगे चलकर बंपर दूध देने की क्षमता रखते हैं. किसानों का यह स्मार्ट तरीका पशुओं की सेहत को सुरक्षित रखते हुए उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का पूरा मौका दे रहा है.

दूध के उत्पादन में 15 से 20 लीटर इजाफा
किसी भी डेयरी फार्म की सफलता फार्म की गायों के दूध देने पर निर्भर करती है. एआई तकनीक की मदद से जब बेहतर जेनेटिक्स वाली नस्लें तैयार होती हैं तो उनके दूध देने की क्षमता में इजाफा होता है. जो देसी नस्ल की गायें पहले बहुत कम दूध देती थीं वे अब एआई के बाद 15 से 20 लीटर तक एक्सट्रा दूध देने लगी हैं.
दूध की मात्रा बढ़ने से सीधे तौर पर किसानों की डेली इनकम में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है. बाजार में शुद्ध और अच्छी क्वालिटी के दूध की डिमांड हमेशा बनी रहती ह. जिससे किसानों को अपनी उपज का दाम भी बहुत शानदार मिलता है.

यह भी पढ़ें: कैसे करें शरबती गेहूं की खेती? एक ही फसल में हो जाएंगे मालामाल
देश भर में आजमाई जा रही है यह तकनीक
इस तकनीक के फायदों को देखते हुए अब देश की सरकार और अलग-अलग कृषि संस्थान भी इसे गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे कई बड़े कार्यक्रमों के जरिए पशुपालकों को कई जगहों पर फ्री तो कहीं बहुत कम कीमत पर यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है. गांव के युवाओं को विशेष ट्रेनिंग देकर मइत्री यानी मल्टीपर्पस एआई टेक्निशियन के रूप में तैयार किया जा रहा है. जो घर-घर जाकर इस सर्विस को अंजाम देते हैं.
इसके अलावा सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक के आने से किसानों को यह फायदा मिल रहा है कि ज्यादातर मामलों में बछिया ही जन्म लेती हैं जो आगे चलकर डेयरी फार्म को और बड़ा बनाती हैं. साइंटिफिक तरीके से हो रहे इन बदलावों की वजह से भारत दुनिया भर में दूध उत्पादन के मामले में अब बाकी देशों को काफी पीछे छोड़ता जा रहा है. अगर आप भी पशुपालन के जरिए अपनी किस्मत को चमकना चाहते हैं तो इस तकनीक को अपनाने में बिल्कुल भी देर न करें.
यह भी पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर कैसे करें समुद्री खीरे की खेती? लाखों में है कीमत
