Agriculture

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा 6% ब्याज पर लोन

N
ABP News
September 23, 20264 min read
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा 6% ब्याज पर लोन

उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को खेती किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल लॉन्च कर दिया है. इस नई योजना के जरिए प्रदेश के करोड़ों किसानों को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा.

जिससे वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी खेती को आगे बढ़ा सकें. पहले उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के जरिए मिलने वाले ऋणों पर किसानों को 11 से 11.50 प्रतिशत तक का भारी ब्याज चुकाना पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने इस ब्याज दर को भारी छूट के साथ सीधे घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं किसान कर कर सकते हैं इस योजना में आवेदन.

योजना के तहत 6 लाख रुपये तक का लोन

इस शानदार योजना के तहत पात्र लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का बड़ा कर्ज सीधे तौर पर मुहैया कराया जा रहा है. इस लोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर किसानों को केवल 6 प्रतिशत की रियायती वार्षिक ब्याज दर ही चुकानी होगी. मूल रूप से बैंक की तरफ से इस लोन पर 11 प्रतिशत ब्याज तय किया गया था जिस पर राज्य सरकार 5 प्रतिशत का भारी ब्याज अनुदान सीधे दे रही है. सरकार द्वारा उठाया गया यह 5 प्रतिशत सब्सिडी का कदम किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है.

योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को केवल यह ध्यान रखना होगा कि वे अपने ऋण की किस्तें समय पर नियमित रूप से जमा करते रहें. समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ही सरकार की इस ब्याज छूट का पूरा फायदा मिल सकेगा जिससे उनका कुल वित्तीय बोझ आधा रह जाएगा. खेती की आधुनिक मशीनरी खरीदने नलकूप लगवाने या कृषि आधारित अन्य जरूरी परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए यह पैसा बेहद मददगार साबित होगा.


ऑनलाइन घर से ही कर सकते हैं आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. सरकार ने इसके लिए डिजिटल पोर्टल.in की शुरुआत कर दी है. किसान घर बैठे इंटरनेट की मदद से ही इस योजना के पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं. आवेदन करते समय किसानों को अपना आधार कार्ड जमीन के कागजात बैंक खाता डिटेल्स और दूसरे जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे.

बैंक अधिकारी और कृषि विभाग के कर्मचारी इन आवेदनों की बारीकी से जांच करके पात्र किसानों का चयन बहुत कम समय में पूरा करेंगे. लोन स्वीकृत होने के बाद सीधे किसान के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: कैसे करें शरबती गेहूं की खेती? एक ही फसल में हो जाएंगे मालामाल

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और सस्ते ब्याज पर लोन लेना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको कृषक समृद्धि पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mksyldb.in पर जाना होगा. जहां होमपेज पर आपको नीचे की तरफ ऋण आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा. जिसपर आपको क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.


जहां आपको अपना जनपद, बैंक की ब्रांच, तहसील और ब्लॉक की सही जानकारी चुननी होगी. फिर अपनी ग्राम पंचायत और गांव का नाम चुनकर आपको यह बताना होगा कि आपको कुल कितने लोन की जरूरत है. इसके बाद अपना पूरा पता और चालू मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. जिसपर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे दर्ज करना होगा. आखिर में आपको अपना एक मजबूत पासवर्ड बनाना होगा. ताकि आप आसानी से इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. जिससे आपका लोन प्रोसेस जल्द से जल्द शुरू हो सके.

यह भी पढ़ें: एआई से हो किसानों को हो रहा फायदा, 15-20 लीटर दूध ज्यादा दे रही गायें

Topics & Tags:#Agriculture
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा 6% ब्याज पर लोन | Kisan Reporter