Agriculture

Dung Business: गाय या भैंस, किसके गोबर के उपले देंगे ज्यादा पैसा? नहीं जानते कई लोग

N
ABP News
November 6, 2026•3 min read
Dung Business: गाय या भैंस, किसके गोबर के उपले देंगे ज्यादा पैसा? नहीं जानते कई लोग

गोबर का इस्तेमाल सिर्फ खाद बनाने या ईंधन के तौर पर ही नहीं होता, बल्कि इससे कई तरह के प्रोडक्ट तैयार करके कमाई भी की जाती है. ऐसे में कई पशुपालकों के मन में सवाल रहता है कि गाय के गोबर के उपले ज्यादा कीमत पर बिकते हैं या भैंस के. इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बाजार में बेच रहे हैं. पूजा-पाठ और हवन के लिए देसी गाय के गोबर से बने उपलों की मांग कुछ जगहों पर ज्यादा रहती है. वहीं, सामान्य ईंधन के रूप में दोनों तरह के उपले स्थानीय बाजार में बिकते हैं.

गाय या भैंस, किसके उपलों की ज्यादा कीमत?

अगर आप उपलों को पूजा-पाठ, हवन या अग्निहोत्र जैसे कामों के लिए बेचना चाहते हैं तो देसी गाय के गोबर से बने उपलों का बाजार बेहतर होता है. कई खरीदार धार्मिक इस्तेमाल के लिए खास तौर पर देसी गाय के गोबर से बने कंडे पसंद करते हैं. इसी वजह से कुछ ऑनलाइन दुकानों पर ऐसे उपले सामान्य ईंधन वाले उपलों से ज्यादा कीमत पर मिलते हैं. पर हर जगह गाय के उपले ही महंगे नहीं बिकतें. कीमत उपलों के आकार, वजन, सूखने की सस्थिति, पैकिंग और खरीदार की मांग पर भी निर्भर करती है. भैंस के गोबर से बने उपले भी ईंधन के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं. इसलिए बेचने से पहले अपने आसपास के बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना

इन प्रोडक्ट से भी हो सकती है कमाई

गोबर से कमाई बढ़ाने के लिए सिर्फ कंडे बनाकर बेचना ही एक विकल्प नहीं है. आप इससे वर्मीकंपोस्ट यानी केंचुआ खाद भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए गोबर के साथ जैविक कचरे का इस्तेमाल किया जाता है और केंचुओं की मदद से खाद तैयार होती है. इसे नर्सरी, गार्डनिंग करने वालों और किसानों को बेचा जाता है. इसके अलावा गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती, दीये और पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी बनाई जाती हैं. कुछ जगहों पर गोबर को मशीनों की मदद से लकड़ी जैसे लट्ठों का आकार देकर ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इन प्रोडक्ट की बिक्री के लिए स्थानीय दुकानों, नर्सरी और पूजा सामग्री बेचने वालों से संपर्क करें.

ऐसे बढ़ाएं गोबर के बिजनेस से होने वाली कमाई

अगर आप इस काम को छोटे बिजनेस के रूप में शुरू करना चाहते हैं तो पहले कम मात्रा में प्रोडक्ट तैयार करें. फिर देखें कि आपके इलाके में किस चीज की मांग ज्यादा है. उपलों को अच्छी तरह सुखाकर साफ और मजबूत पैकिंग में बेचें. धूपबत्ती और दीये जैसे प्रोडक्ट के लिए उनकी बनावट, खुशबू और पैकेजिंग पर ध्यान देना जरूरी है. वर्मीकंपोस्ट को अलग-अलग वजन के पैकेट में बेच सकते हैं.

इसके लिए नर्सरी, किसानों और होम गार्डनिंग करने वालों से संपर्क करें. सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट की फोटो और कीमत शेयर करना भी मददगार होता है. ऑनलाइन बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विक्रेता बनने की प्रक्रिया समझें.

यह भी पढ़ें :Cattle Care: गाय-भैंस के प्रसव से पहले करें ये 5 काम, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे सुरक्षित

Topics & Tags:#Agriculture
Dung Business: गाय या भैंस, किसके गोबर के उपले देंगे ज्यादा पैसा? नहीं जानते कई लोग | Kisan Reporter