Agriculture

मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार दे रही है भारी छूट

N
ABP News
September 22, 20264 min read
मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार दे रही है भारी छूट

आज के वक्त में देश के बहुत से किसान पारंपरिक फसलों से हटकर ऐसी चीजों की तरफ रुख कर रहे हैं जहां कम लागत में मोटा मुनाफा मिल सके. अगर आप भी किसी ऐसे ही शानदार बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं. तो मशरूम की खेती आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी खेती में अच्छी यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा बड़ी जमीन या खेत की जरूरत नहीं पड़ती.

बल्कि आप इसे अपने घर के एक छोटे से कमरे, शेड या खाली जगह पर भी आसानी से शुरू कर सकते हैं. मार्केट में मशरूम की डिमांड हमेशा आसमान पर रहती है. चाहे छोटे-छोटे ढाबे हों या शहर के फाइव स्टार होटल हर जगह इसकी मांग बनी ही रहती है. ऐसे में अगर सही तरीके इसकी शुरुआत की जाए. तो मशरूम की खेती आपको कुछ ही महीनों में मालामाल बना सकताीहै. जान लें कैसे कर सकते हैं इसकी खेती और सरकार कितनी दे रही है मदद.

कम लागत और छोटी जगह में शुरू करें खेती

बहुत से लोग यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि खेती करने के लिए बहुत बड़ी जमीन और भारी-भरकम बजट की जरूरत होती है, लेकिन मशरूम के मामले में यह बात बिल्कुल उलट है. आप चाहें तो अपने घर के किसी खाली कमरे, छप्पर या फिर छोटे से शेड में भी इसकी यूनिट लगाकर अपना काम शुरू कर सकते हैं. इसके लिए बांस की रैक बनाकर कम जगह में ही वर्टिकल फार्मिंग की तरह कई लेयर में मशरूम के बैग और ट्रे सेट किए जाते हैं.

जिससे कम जगह में भी बंपर पैदावार मिल जाती है. बटन मशरूम हो या फिर ओएस्टर मशरूम, दोनों की डिमांड लोकल मार्केट से लेकर बड़ी मंडियों तक जबरदस्त तरीके से बनी रहती है. इसमें लागत बहुत कम आती है क्योंकि भूसा, बीज और पॉलिथीन बैग जैसे बुनियादी सामान आसानी से कम दाम में मिल जाते हैं. थोड़ी सी मेहनत और सही तापमान का ध्यान रखकर कोई भी युवा या किसान भाई इस बिजनेस को बहुत ही आसानी से घर बैठे शुरू कर सकता है.


कितनी मिल सकती है सरकारी सब्सिडी?

किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार भी इस खेती पर मदद कर रही है. उत्तर प्रदेश में बड़े मशरूम प्रोडक्शन प्रोजेक्ट पर तय लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा सकता है. करीब 30 लाख रुपये की लागत वाली उत्पादन यूनिट पर अधिकतम 12 लाख रुपये की सहायता मिल सकती है. कंपोस्ट तैयार करने वाली यूनिट के लिए 20 लाख रुपये की तय लागत पर अधिकतम 8 लाख रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है.

छोटे किसानों के लिए 200 वर्ग फुट की छप्पर आधारित मशरूम यूनिट पर 50 प्रतिशत तक सहायता उपलब्ध है. इसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये बताई गई है.इसके लिए आपको अपने जिले के उद्यान विभाग यानी हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से संपर्क करना होगा है और वहां चल रही योजना की पूरी जानकारी लेनी पड़ती है. सही समय पर आवेदन करके इस सरकारी योजना का लाभ उठाया जा सकता है.


यह भी पढ़ें: क्या होती है पॉलीहाउस खेती, इसमें कैसे मिलती है 1 करोड़ की सब्सिडी?

सालभर बनी रहती है डिमांड

कमाई के मामले में मशरूम की खेती का कोई मुकाबला नहीं है. क्योंकि इसकी फसल बहुत कम दिनों में तैयार हो जाती है और मार्केट में हाथों-हाथ बिक जाती है. एक बार जब आप मशरूम की यूनिट सेटअप कर लेते हैं. तो कुछ ही हफ्तों में इसकी फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है और आप इसे बेचकर तुरंत कैश कमाना शुरू कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा पीक पर होती है.

लेकिन आधुनिक तरीकों और तापमान को नियंत्रित करके अब इसे साल के ज्यादातर महीनों में उगाया जा सकता है. लोकल मार्केट, रेस्टोरेंट, कैफे और सब्जियों की बड़ी मंडियों में इसकी सप्लाई करके आप अपनी कमाई को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं. तो फिर देर किस बात की, आज ही इस शानदार खेती के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं, सरकार की सब्सिडी का फायदा उठाएं और अपनी किस्मत के दरवाजे खोलें.

यह भी पढ़ें: यूपी में भी की जा सकती है नारियल की खेती, जान लें तरीका

Topics & Tags:#Agriculture
मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार दे रही है भारी छूट | Kisan Reporter