Agriculture

PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका

N
ABP News
October 24, 2026•3 min read
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका

PM Kisan 24th Installment Date: किसान परिवारों के लिए बड़ी खबर है. दीपावली से पहले आपके खातों में 2,000 रुपये आने वाले हैं. जी हां, केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 24वीं किस्त की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. किसानों के खातों में 24वीं किस्त के तहत 2,000 रुपये 30 अक्टूबर को सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे.

योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. हर किस्त में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं. हालांकि, जिन किसानों ने आपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है उन्हें जल्द से जल्द ये काम पूरा कर लेना चाहिए. अगर आपकी ई-केवाईसी या दूसरी जानकारी सहीं नहीं होती है, तो पैसे मिलने में परेशानी हो सकती है.

किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है. ऐसे में किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था. इसी बीच पीएम किसान के आधिकारिक एक्स हैंडल के पोस्ट पर 30 अक्टूबर को किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान किया गया है. ऐसे में जिन किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है, उन्हें यह इस बात का खात ध्यान रखना चाहिए कि, उनके बैंक खाते की जानकारी सही हो और ई-केवाईसी पूरी हो. इन कामों में कमी होने पर किस्त अटक सकती है.

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि, आपकी किस्त से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वहां ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें. जरूरत पड़ने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी देखें. यहां किस्त और ई-केवाईसी से जुड़ी स्थिति का पता चल सकता है.

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्पों की मदद से उसे खोज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर खरीदने का मौका! किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपये की सब्सिडी

मोबाइल से ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है. इसे मोबाइल ऐप के जरिए भी पूरा किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से पीएम-किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद पीएम-किसान ऐप खोलकर योजना में दर्ज मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें. लाभार्थी स्थिति वाले पेज पर जाकर ई-केवाईसी का स्टेटस देखें. अगर वहां ‘No’ दिखाई देता है, तो ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें. फिर आधार नंबर दर्ज कर चेहरा स्कैन करने की प्रक्रिया पूरी करें.

अगर मोबाइल से ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी मदद ली जा सकती है. किस्त का इंतजार कर रहे किसान अपनी ई-केवाईसी और बैंक खाते की जानकारी पहले ही जांच लें, ताकि भुगतान के समय परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव

Topics & Tags:#Agriculture
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका | Kisan Reporter