Agriculture

PM Kisan: पुराना मोबाइल नंबर हो गया बंद? पीएम किसान में ऐसे जोड़ें नया नंबर

N
ABP News
November 17, 2026•3 min read
PM Kisan: पुराना मोबाइल नंबर हो गया बंद? पीएम किसान में ऐसे जोड़ें नया नंबर

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को हर साल सरकार की तरफ से 6,000 रुपये का सहायता राशि दी जाती है. यह पैसा तीन किस्तों में यानी हर चार महीने पर 2,000 रुपये के हिसाब से सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है. हाल ही में सरकार ने योजना की 24वीं किस्त भी जारी की है.

लेकिन कई बार किसानों को एक परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर किसी किसान ने अपना पुराना मोबाइल नंबर बंद करवा दिया है या नया नंबर ले लिया है, तो उसके मन में सवाल उठता है कि पीएम किसान में मोबाइल नंबर कैसे बदला जाए? अच्छी बात यह है कि किसान घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोशिश कर सकते हैं.

पीएम किसान में मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?

पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किसानों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए किया जाता है. इसी नंबर पर किस्त से जुड़ी जानकारी, आवेदन का अपडेट और ई-केवाईसी से जुड़े संदेश भेजे जा सकते हैं. कई बार योजना से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं में पहचान की जांच के लिए ओटीपी भी भेजा जाता है. ऐसे में अगर किसान का पुराना नंबर बंद हो गया है या वह अब इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे अपना नया नंबर अपडेट करा लेना चाहिए.

घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद Update Mobile Number के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई दूसरी जानकारी भरें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Search पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपनी पहचान पक्की करने के लिए पोर्टल पर दिए गए स्टेप्स को पूरा करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • अगर Get OTP का विकल्प दिखता है, तो उस पर क्लिक करें. नए नंबर पर आए ओटीपी को भरें.
  • आखिर में Update पर क्लिक करें. इस तरह आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.


यह भी पढ़ें: PM Kisan योजना की 25वीं किस्त कब आएगी, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

पुराना नंबर बंद है तो क्या करें?

अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और उस पर ओटीपी नहीं आ रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध दूसरे सत्यापन विकल्पों को देखें. अगर ऑनलाइन तरीके से नंबर अपडेट नहीं हो पा रहा है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें. वहां से आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: एक घर में 4 भाई, किसे मिलेगा पीएम किसान का पैसा? जानें

Topics & Tags:#Agriculture
PM Kisan: पुराना मोबाइल नंबर हो गया बंद? पीएम किसान में ऐसे जोड़ें नया नंबर | Kisan Reporter