Agriculture

Rural Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें मछली पालन, इन 3 मछलियों से होगी तगड़ी इनकम

N
ABP News
November 17, 2026•3 min read
Rural Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें मछली पालन, इन 3 मछलियों से होगी तगड़ी इनकम

Fish Farming Business: किसान भाई खेती के साथ कमाई का कोई दूसरा जरिया भी तलाश रहे हैं, तो मछली पालन एक अच्छा विकल्प बन सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी पूरी जमीन खाली रखने की जरूरत नहीं है. अगर खेत में पहले से तालाब है या तालाब बनवाने की सुविधा है, तो उसमें मछली पालन शुरू किया जा सकता है.

इतना ही नहीं, तालाब की मेड़ पर सब्जियां उगाकर एक ही जगह से दो तरह की कमाई की जा सकती है. यानी किसान मछली बेचने के साथ सब्जियों से भी आमदनी कर सकते हैं. इसके लिए सही मछलियों का चुनाव और पालन का तरीका जानना जरूरी है.

तेजी से बढ़ रहा है मछली पालन का कारोबार

भारत में मछली पालन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मछली उत्पादन साल 2013-14 में 95.79 लाख टन था, जो बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन हो गया है. यानी इस दौरान मछली उत्पादन में करीब 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. देश में करीब 3 करोड़ मछुआरे और मछली पालक इस काम से जुड़े हैं. तालाब, झील और मीठे पानी के दूसरे स्रोतों में मछली पालन बढ़ने से गांवों में भी रोजगार और कमाई के नए मौके बन रहे हैं. ऐसे में किसान खेती के साथ इसे अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.

तालाब में पालें ये 3 तरह की मछलियां

अगर किसान खेती के साथ मछली पालन शुरू करना चाहते हैं, तो रोहू, कतला और मृगल का चुनाव कर सकते हैं. ये तीनों मीठे पानी में पाली जाने वाली प्रमुख मछलियां हैं. इनका पालन एक ही तालाब में भी किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये तालाब में अलग-अलग जगहों और अलग-अलग स्तर पर उपलब्ध भोजन का इस्तेमाल करती हैं. इससे तालाब के भोजन का बेहतर उपयोग हो पाता है.

यह भी पढ़ें: हजारों रुपये लीटर बिकता है गधी का दूध? समझें इस बिजनेस का पूरा गणित

तालाब की मेड़ पर उगाएं सब्जियां

मछली पालन के साथ किसान तालाब की मेड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां मौसम और मिट्टी के हिसाब से लौकी, तोरई, भिंडी जैसी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. इससे तालाब के आसपास की खाली जगह का इस्तेमाल होगा और सब्जियां बेचकर अलग से कमाई का मौका मिलेगा. इस तरह किसान एक ही जगह से मछली और सब्जी, दोनों का उत्पादन कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले खाद या दवा का पानी सीधे तालाब में न जाने पाए, क्योंकि इससे मछलियों को नुकसान हो सकता है.

कितनी हो सकती है कमाई?

एक हेक्टेयर में करीब 950 किलो मछली का उत्पादन होने पर लगभग 1.90 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है. हालांकि, यह कमाई मछली के बाजार भाव, उत्पादन और खर्च पर निर्भर करेगी. बीज, दाना, तालाब की तैयारी और देखभाल पर भी पैसा खर्च होता है.

यह भी पढ़ें: कौन सी मछली देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जानें पालने की लागत

Topics & Tags:#Agriculture
Rural Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें मछली पालन, इन 3 मछलियों से होगी तगड़ी इनकम | Kisan Reporter