Agriculture

10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स

N
ABP News
August 7, 20263 min read
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स

अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके घर में जगह नहीं है, इसलिए वे किचन गार्डनिंग नहीं कर सकते. हालांकि, यह सोच बहुत ही गलत है. किचन गार्डनिंग के लिए बड़ी जगह नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके की जरूरत होती है. अगर आपके घर में ज्यादा जगह नहीं है तो भी आप घर पर अपनी सब्जियां उगा सकते हैं. इसके लिए बड़े गमले या बड़ा बगीचा होना जरूरी नहीं है. आप 10 लीटर की बाल्टी में भी कई तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. बस बाल्टी में मिट्टी डालने और पानी निकलने की सही जगह होनी चाहिए.

बाल्टी में उगाएं टमाटर

10 लीटर की बाल्टी में टमाटर आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए बाल्टी में अच्छी मिट्टी डालें और टमाटर का पौधा लगाएं. पौधा थोड़ा बड़ा होने लगे तो उसके पास लकड़ी या कोई डंडा लगा दें. इससे पौधे को सहारा मिलेगा और वह नीचे नहीं गिरेगा.

मिर्च का पौधा भी बाल्टी में लगाया जा सकता है. इसके लिए बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती. बाल्टी को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोज थोड़ी धूप मिल सके. मिट्टी सूखी लगे तो पानी दें. बहुत ज्यादा पानी डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है.

अगर आपके पास छोटी बाल्टी है, तो उसमें धनिया और पालक भी उगा सकते हैं. इन दोनों के लिए ज्यादा गहरी जगह की जरूरत नहीं होती. बीज डालने के बाद मिट्टी को हल्का गीला रखें. कुछ समय बाद छोटे-छोटे पौधे निकलने लगेंगे.

10 लीटर की बाल्टी में बैंगन का पौधा भी लगाया जा सकता है. लेकिन इसमें एक ही पौधा लगाना बेहतर रहेगा. पौधे को अच्छी धूप और समय पर पानी दें. जब पौधा बड़ा होने लगेगा, तो उसमें बैंगन आने शुरू हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mango Plant in Pot: घर के गमले में भी उगा सकते हैं आम, अपनाएं ये आसान और कारगर तरीके

बाल्टी में सब्जी उगाते वक्त इन चीजों का रखें ध्यान

बाल्टी के नीचे कुछ छोटे छेद जरूर करें. इन छेदों से ज्यादा पानी बाहर निकल जाएगा. अगर पानी बाल्टी में ही जमा रहेगा, तो पौधे की जड़ खराब हो सकती हैं. बाल्टी में मिट्टी बहुत ज्यादा कसकर न भरें. मिट्टी थोड़ी ढीली रखें, ताकि पौधे को बढ़ने में आसानी हो.

घर की छत या बालकनी में रखें

आप इन बाल्टियों को घर की छत, बालकनी या ऐसी जगह रख सकते हैं जहां पौधों को धूप मिल सके. समय पर पानी देने और पौधे की देखभाल करने से आप कम जगह में भी अपनी सब्जियां उगा सकते हैं. अगर आपके घर में बगीचे के लिए जगह नहीं है, तो 10 लीटर की बाल्टी एक अच्छा तरीका हो सकती है. टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक और बैंगन जैसी सब्जियां इसमें उगाई जा सकती हैं. थोड़ी सी देखभाल से घर पर उगी ताजी सब्जियां खाने का मजा ही अलग है.

यह भी पढ़ें: मानसून में अपनाएं ये तरीके, हरे-भरे रहेंगे गुलाब

Topics & Tags:#Agriculture
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स | Kisan Reporter