Agriculture

क्या है फैंसी गप्पी फिश फार्मिंग? 2 महीने में ही होने लगेगा मोटा मुनाफा

N
ABP News
August 29, 20264 min read
क्या है फैंसी गप्पी फिश फार्मिंग? 2 महीने में ही होने लगेगा मोटा मुनाफा

आज के वक्त में रंग-बिरंगी मछलियां पालने का काम काफी तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपने घर को एक बढ़िया लुक देने के लिए एक्वेरियम रख रहे हैं. इस वजह से अब मछली पालकों के लिए इन मछलियों का बिजनेस काफी फायदेमंद बनता जा रहा है. इस काम को फैंसी गप्पी फिश फार्मिंग कहा जाता है. गप्पी फिश अपनी बनावट, रंगों और लंबी पूंछ की वजह से बाजार में हमेशा भारी डिमांड में रहती है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े तालाब की और लाखों रुपये के की जरूरत नहीं पड़ती. आप घर की छत या किसी छोटे से खाली कमरे में प्लास्टिक के टब रखकर भी इसे आसानी से शुरू कर सकते है. अपनी एकदम बढ़िया मार्केट वैल्यू के चलते सिर्फ 2 महीने के भीतर ही यह बिजनेस आपको मोटा मुनाफा देना शुरू कर देता है.

छोटी जगह से कर सकते हैं शुरुआत

इस काम को शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करने पड़ती है. शुरुआत में आपको 100 से 200 लीटर वाले 4-5 प्लास्टिक टब चाहिए होते हैं. या फिर आप छोटे कांच के टैंक से भी काम शुरू कर सकते हैं. पानी को साफ रखने और ऑक्सीजन के सही फ्लो के लिए बेसिक स्पंज फिल्टर और एयर पंप की जरूरत होती है. जो काफी सस्ते में मिल जाते हैं. टैंक के भीतर फॉक्सटेल या हॉर्नवॉर्ट जैसे लाइव एक्वेटिक प्लांट्स लगाना बेहद फायदेमंद रहता है.

क्योंकि यह पानी की क्वालिटी बनाए रखने के साथ-साथ नवजात बच्चों को छिपने की सुरक्षित जगह देते हैं. गप्पी मछलियों का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है. जिससे यह सामान्य तापमान में आसानी से ढल जाती हैं. इनके दाने का खर्च भी ना के बराबर होता है. अगर आपके पास घर में 10x10 की छोटी सी खाली जगह भी है. तो आप 5 से 10 हजार रुपये के मामूली बजट में अपना सेटअप खड़ा कर सकते हैं.


सिर्फ 60 दिनों में तैयार होता है लॉट

फैंसी गप्पी को लाइवबियरर मछली कहा जाता है. जिसका मतलब है कि यह अंडे देने के बजाय सीधे जीवित बच्चों को जन्म देती हैं. एक स्वस्थ फीमेल गप्पी हर 25 से 30 दिन में 30 से 70 तक बच्चों को जन्म दे सकती है. ब्रीडिंग के लिए टैंक में 1 नर और 2 या 3 मादा का अनुपात सबसे बेस्ट माना जाता है. बच्चों के पैदा होने के बाद उन्हें हाई-प्रोटीन डाइट जैसे इन्फ्यूसोरिया, आर्टेमिया या अच्छी क्वालिटी का क्रश किया हुआ फ्लेक फूड दिया जाता है.

प्रॉपर डाइट और हफ्ते में 20 फीसदी पानी बदलने से इनके बच्चे तेजी से ग्रो करते हैं. महज 45 से 60 दिनों के भीतर इन मछलियों का साइज, शाइन और आकर्षक रंग पूरी तरह निखरकर सामने आ जाता है. 2 महीने के अंदर आपका पहला लॉट पूरी तरह बेचने लायक तैयार हो जाता है. जैसे-जैसे आपका साइकल सेट होता है हर महीने नए-नए लॉट्स तैयार होते जाते हैं


यह भी पढ़ें: छत पर लौकी की खेती करें, कम खर्च में पाएं ताजी सब्जी

इस तरीके होगी बढ़िया कमाई

गप्पी फार्मिंग में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सही और डिमांडिंग वेरायटीज को चुनना है. नॉर्मल गप्पी के मुकाबले फुल रेड एल्बिनो, डंबो ईयर मोज़ेक, ब्लैक मॉस्को, ब्लू ड्रैगन और कोइ गप्पी जैसी प्रीमियम स्ट्रेंस की मांग हमेशा हाई रहती है. बाजार में नॉर्मल मछली जहां 10 से 20 रुपये में बिकती है, वहीं हाई-क्वालिटी फैंसी गप्पी का एक सिंगल जोड़ा 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक आसानी से बिक जाता है.

तैयार मछलियों को आप लोकल एक्वेरियम शॉप्स, पेट स्टोर्स और होलसेल डीलर्स को सप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो डालकर सीधे शौकीनों को प्रीमियम रेट पर कोरियर के जरिए बेच सकते हैं. अगर आप 20 पेयर से भी शुरुआत करते हैं तो 2 महीने बाद हर महीने 25 से 40 हजार रुपये की शुद्ध कमाई बहुत आराम से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खाद की मांग तेज, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Topics & Tags:#Agriculture
क्या है फैंसी गप्पी फिश फार्मिंग? 2 महीने में ही होने लगेगा मोटा मुनाफा | Kisan Reporter