Agriculture

किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

N
ABP News
August 24, 20263 min read
किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

सरकार देश के जरूरतमंद किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाती है. जो किसान खेती के जरिए ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं. उन किसानों को इस योजना के जरिए साल भार में 6000 रुपये दिए जाते हैं. जो कि 2000 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. योजना में अब तक कुल 23 किस्तें दी जा चुकी हैं. अब देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सरकार के नियमों और योजना के नियमों के तहत हर चार महीनों के अंतराल पर अगली किस्त भेजी जाती है.

23वीं किस्त 20 जून 2026 को ट्रांसफर की गई थी. जिसके बाद से ही किसानों की नजरें अगली किस्त पर टिकी हैं. जो कि अब सिंतबर या अक्टूबर में कभी भी आ सकती है. कई बार सरकार किस्तें किसी खास त्यौहार को देखते हुए पहली भी भेज देती है. खबरें यह भी आईं थी कि 24वीं किस्त रक्षाबंधन के मौके पर दी जा सकती हैं. हालांकि पीआईबी की ओर से इस दावे के खंडन कर दिया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि 24वीं किस्त का पैसा किस महीने बैंक खाते में आ सकता और किन जरूरी कामों को तुरंत पूरा करना जरूरी है.

किस महीने खाते में आएंगे 2000 रुपये?

पीएम किसान योजना में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है. चूंकि 23वीं किस्त जून महीने में भेजी गई थी इसलिए अगस्त से नवंबर के बीच कभी भी 24वीं किस्त जारी हो सकती है. अक्टूबर के महीने में दशहरा और दिवाली हैं ऐसे में एक कयास यह भी है कि इन दोनों त्यौहारों के आसपास भी किस्त जारी हो सकती है.

लेकिन आपको बता दें जब तक सरकार की ओर से 24वीं किस्त को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जाता. तब तक किसी भी भ्रामक मैसेज या लिंक पर भरोसा करने से बचें. हर बार सरकार की ओर से किस्त जारी होने से पहले उसकी तारीख का ऐलान कर दिया जाता है.

ई-केवाईसी और बैंक खाता लिंकिंग तुरंत कर लें

अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी दिक्कत के 24वीं किस्त सीधे आपके बैंक खाते में पहुंचे. तो तुरंत अपना e-KYC स्टेटस चेक कर लें. कृषि मंत्रालय ने सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए बायोमेट्रिक और ओटीपी आधारित e-KYC को जरूरी कर दिया है. जिन किसानों का e-KYC अधूरा होगा उनकी 2000 रुपये की किस्त रोक दी जाएगी.


इसके अलावा आपका बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है. वहीं जमीन का रिकॉर्ड यानी लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन भी पूरा होना चाहिए. किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर या घर बैठे PM-Kisan Portal और मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी से कुछ ही मिनटों में अपनी e-KYC प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप से ही बुक हो जाएगी खाद, किसानों को करना होगा बस ये काम

पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस

किस्त का पैसा आने से पहले पोर्टल पर अपनी पात्रता और खाते का स्टेटस चेक किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और Get Data पर क्लिक करें.

स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी डिटेल, लैंड सीडिंग, e-KYC और बैंक खाता सत्यापन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा. अगर सभी कॉलम में Yes लिखा है. तो आपकी किस्त बिना किसी परेशानी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी. इसके अलावा आप Beneficiary List ऑप्शन में जाकर अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करके पूरी ग्रामीण लाभार्थी सूची में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: तुलसी में रोज पानी डालना सही है? मौसम के हिसाब से जानें सही तरीका

Topics & Tags:#Agriculture
किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट | Kisan Reporter