Agriculture

क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट

N
ABP News
September 27, 2026•4 min read
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट

देश में करोड़ों की संख्या में किसान रहते हैं. जो खेती के सहारे अपना घर चलाते हैं. लेकिन बहुत से किसान ऐसे भी हैं. खेती के सहारे जो बहुत ज्यादा आमदनी नहीं कमा पाते. ऐसे गरीब और सीमांत किसानों को भारत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है. सरकार की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है जिसमें किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. जो कि 2000 की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. इस योजना की अब तक कुल 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है.

पिछली किस्त जून के महीने में आई थी. इसलिए चार महीने का यह चक्र अक्टूबर में पूरा हो रहा है. इसलिए किसानों के मन में यह उम्मीद जग गई है कि अक्टूबर में कभी भी खुशखबरी मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं क्या है 24वीं किस्त को लेकर अपडेट क्या वाकई अक्टूबर के महीने में 24 वीं किस्त जारी हो सकती है.

अक्टूबर में जारी होगी 24वीं किस्त?

अगर हम पीएम किसान योजना के पिछले रिकॉर्ड और भुगतान के नियम को देखें. तो सरकार हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त जारी करती है. इस साल की 23वीं किस्त जून के महीने में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी. अगर वहां से चार महीने का हिसाब लगाया जाए, तो अक्टूबर के महीने में यह टाइम पूरा हो जाता है. इसी वजह से माना जा रहा कि अक्टूबर के में 24वीं किस्त जारी की जा सकती है.

हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. सरकार आमतौर पर किस्त जारी होने से महज एक हफ्ता या दस दिन पहले ही आधिकारिक घोषणा करती है. इसलिए अभी इस पक्का नहीं माना जा सकता. आधिकारिक ऐलान के बाद की साफ हो पाएगा किस्त अक्टूबर में आएगी या नहीं.


इन किसानों के खाते में आ सकते हैं 4000 रुपये

जब 24वीं किस्त आएगी तो बहुत से किसानों के खाते में दो हजार की जगह पूरे चार हजार रुपये यानी दो किस्तों का पैसा एक साथ क्रेडिट हो सकता है. ऐसा उन किसानों के साथ होता है जिनकी पिछली किसी तकनीकी खराबी, आधार सीडिंग या बैंक डीटेल्स में गड़बड़ी की वजह से किस्त अटक गई थी. अगर आपने समय रहते अपनी उन कमियों को सुधार लिया है, तो रुका हुआ पुराना पैसा और नई किस्त मिलकर एक साथ आपके अकाउंट में आ सकती है.

पैसा अटके नहीं इसके लिए चेक कर लें यह चीजें

किस्त का इंतजार करने से पहले यह बहुत जरूरी है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपका खाता पूरी तरह से तैयार है या नहीं. सबसे पहला काम तो यह है कि अपनी ई-केवाईसी तुरंत पूरी करवा लें. क्योंकि बिना ई-केवाईसी के आपका पैसा रास्ते में ही अटक सकता है.

इसे आप पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए खुद भी कर सकते हैं या किसी सीएससी सेंटर की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा अपने भू-सत्यापन और बैंक खाते के साथ आधार कार्ड लिंक होने की स्थिति को भी पोर्टल पर जाकर चेक कर लें.


यह भी पढ़ें: 27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, फसल बचाने के लिए तुरंत ये काम करें किसान

अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

किस्त का इंतजार करने से पहले पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प खोलें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर आए ओटीपी से आगे बढ़ें. यहां पेमेंट की स्थिति, बैंक का नाम और खाते में रकम भेजे जाने की जानकारी दिख सकती है. अगर आपके खाते में कोई जानकारी अधूरी है या गलत है तो उसे तुंरत ठीक करवा लें नहीं तो फिर किस्त अटक सकती है.

यह भी पढ़ें: तेल मिल खोलने का शानदार मौका, सरकार दे रही लाखों की मदद, ऐसे करें अप्लाई

Topics & Tags:#Agriculture
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट | Kisan Reporter