Agriculture

रबी सीजन की बुआई से पहले खेत में कर लें ये काम, नहीं तो घट जाएगी पैदावार

N
ABP News
September 27, 2026•4 min read
रबी सीजन की बुआई से पहले खेत में कर लें ये काम, नहीं तो घट जाएगी पैदावार

अगर आप खेती से जुड़े हैं और आने वाले रबी सीजन में अपनी फसल से एकदम बढ़िया पैदावार लेना चाहते हैं. तो यह समय खेतों की जुताई और तैयारी से भी बढ़कर बहुत कुछ सोचने का है. अक्सर ऐसा होता है कि किसान बिना सोचे-समझे सिर्फ बीज और खाद डालकर फसल की बुआई शुरू कर देते हैं और बाद में पैदावार घटने पर परेशान होते हैं. अगर आप इस बार ऐसा जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं.

तो रबी सीजन की मुख्य बुआई से ठीक पहले खेत में यह जरूरी काम पहले ही कर लेना आपके लिए होगा. मौसम बदल रहा है और खेतों की मिट्टी को अगली फसल के लिए तैयार करने का यह बिल्कुल सही वक्त है. थोड़ी सी समझदारी और सही प्लानिंग अपनाकर आप अपनी लागत को कम कर सकते हैं और बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि वे कौन से जरूरी काम हैं जिन्हें खेत में करना सबसे ज्यादा जरूरी है.

मिट्टी की सेहत की जांच

किसी भी फसल की बंपर पैदावार इस बात पर टिकी होती है कि उसके खेत की मिट्टी कितनी उपजाऊ और सेहतमंद है. बुआई करने से पहले सबसे पहला काम यह होना चाहिए कि आप अपनी जमीन की मिट्टी की जांच जरूर करवा लें और अपने सॉइल हेल्थ कार्ड की मदद लें. सॉइल हेल्थ कार्ड यह बताता है कि आपकी मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है और किस चीज की अधिकता है.

अक्सर किसान बिना जाने-समझे खेतों में यूरिया या डीएपी डाल देते हैं. जिससे न सिर्फ मिट्टी खराब होती है बल्कि पैसा भी पानी की तरह बह जाता है. मिट्टी की रिपोर्ट के हिसाब से ही खेत में खाद और उर्वरक डालने से पौधों को सही पोषण मिलता है. अगर समय रहते मिट्टी की स्थिति को समझ लिया जाए. तो फसल की ग्रोथ अच्छी रफ्तार से होती है और पैदावार घटती नहीं है.


गहरी जुताई और पुरानी खरपतवारों की सफाई

मिट्टी की हेल्थ चेक करने के बाद दूसरा सबसे जरूरी काम होता है खेत की गहरी जुताई और उसकी बेहतरीन साफ-सफाई करना. खरीफ सीजन की फसल कटने के बाद खेत में पुरानी जड़ें, बचा-कुचा कचरा और फालतू घास-फूस यानी खरपतवार बचे रह जाते हैं. अगर इनकी समय पर सफाई न की जाए. तो यह आने वाली रबी फसल के बीजों को पनपने नहीं देते और बीमारियों को न्योता देते हैं.

खेत की कम से कम दो से तीन बार अच्छी तरह गहरी जुताई करवाएं ताकि नीचे की मिट्टी ऊपर आ सके और उसे भरपूर धूप मिल सके. धूप लगने से मिट्टी के अंदर छिपे हुए हानिकारक कीड़े, उनके अंडे और फंगस अपने आप नष्ट हो जाते हैं. इसके बाद खेत में पाटा लगाकर मिट्टी को एकदम भुरभुरी और समतल बना लें, ताकि नमी लंबे समय तक बनी रहे और बुआई के वक्त आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.


यह भी पढ़ें: किसानों को बिना ब्याज के लोन देगी बिहार सरकार, जानें कैसे उठाएं लाभ

खाद और सिंचाई का ध्यान

बुआई से ठीक पहले खाद और पानी का सही बैलेंस रख पाना ही खेती में अच्छे रिजल्ट दिलाता है. खेत तैयार करते वक्त ही गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मीकंपोस्ट को मिट्टी में अच्छी तरह मिला देना चाहिए. जिससे जमीन की ताकत नेचुरल तरीके से मजबूत हो सके. इसके अलावा, बुआई के वक्त खेत में नमी की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि सूखी मिट्टी में बीज ठीक से उग नहीं पाते हैं.

अगर खेत में पानी कम लगे तो बुआई से पहले एक हल्की सिंचाई जरूर कर लें जिससे जमीन एकदम बढ़िया और उपजाऊ बनी रहे. केमिकल वाली खादों का इस्तेमाल हमेशा जानकारों की सलाह और सॉइल हेल्थ कार्ड के हिसाब से ही करें. अगर आप इन सारी बातों का ध्यान रखकर रबी सीजन की शुरुआत करेंगे. तो आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी और खेत बंपर पैदावार से लहलहा उठेगा.

यह भी पढ़ें: खरीफ सीजन के बाद खेत में बोएं आलू, 80 से 100 दिन में हो जाएगा तैयार

Topics & Tags:#Agriculture
रबी सीजन की बुआई से पहले खेत में कर लें ये काम, नहीं तो घट जाएगी पैदावार | Kisan Reporter