देश के किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है. इनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है. इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालभर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचती है. खेती के छोटे खर्च पूरे करने में यह मदद काम आती है. योजना में अब तक कुल 23 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. अब योजना से जुड़े किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है.
देश के करोड़ों किसानों को पिछली किस्त का लाभ मिला था. लेकिन इन सभी किसानों को अगली किस्त भी मिले इस बात की गारंटी नहीं है. कई बार ई-केवाईसी अधूरी होने, जमीन की जानकारी अपडेट नहीं होने और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के कारण पैसे अटक जाते हैं. इसलिए किस्त का इंतजार करने के साथ अपना रिकॉर्ड भी देख लेना चाहिए. इसके लिए बार-बार दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. जान लें आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं इस तरह घर पर चेक करें अपना स्टेटस.
24वीं किस्त के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी. तब से ही किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार हैय हालांकि किस्त कब मिलेगी इसका अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. किस्त किस दिन आएगी यह पता करने के लिए आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर अपडेट चेक कर सकते हैं. 24वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को अपने रिकॉर्ड चेक कर लेना जरूरी है और अगर कहीं कोई गलती या फिर कोई कमी रह गई है तो उसे समय रहते पूरा करवा लेना भी जरूरी है.
अगली किस्त पाने के लिए आपकी ई-केवाईसी होनी जरूरी है. इसके साथ ही खाते से आपकी जमीन का रिकॉर्ड जुड़ा होना और आधार से पेमेंट इनेबल्ड होना जरूरी है. इनमें से अगर कोई भी काम अधूरा है. तो फिर आपकी किस्त अटक सकती है. इसलिए जल्द से जल्द इन सभी कामों को पूरा करवा लें.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
24वीं किस्त जारी होने से पहले आप घर पर ही अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर Farmers Corner में जाएं. यहां Know Your Status का ऑप्शन चुनें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज करें. इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें.
आपके मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें. रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो Know Your Registration No. का ऑप्शन इस्तेमाल करें.रिकॉर्ड खुलने पर अपना नाम और बाकी जानकारी देखें. ई-केवाईसी, जमीन की जानकारी और भुगतान से जुड़े स्टेटस पर ध्यान दें. कोई जानकारी अधूरी दिखे तो उसे ठीक कराने का काम शुरू करें.

रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिले तो क्या करें?
पोर्टल पर स्टेटस चेक करने के दौरान अगर आपकी किसी जानकारी में कोई कमी है या कोई गलती नजर आ रही है. तो उसे ठीक करवाना जरूरी है. अगर ई-केवाईसी नहीं है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से या ऑनलाइन भी इसे पूरा किया जा सकता है.
जमीन की जानकारी अपडेट नहीं है तो संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क करें. बैंक खाते और आधार मैपिंग की दिक्कत दिख रही है तो इसके लिए अपनी बैंक ब्रांच जाएं. इसके साथ में आधार, रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी दस्तावेज रखें जिससे रिकॉर्ड मिलाने में आसानी हो.

यह भी पढ़ें: कितने बीघा खेत के मालिक हैं किसान नेता राकेश टिकैत?
इन गलतियों का रखें ध्यान
पीएम किसान योजना में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके बैंक में उनके नाम की स्पेलिंग कुछ और दर्ज है और वहीं योजना में नाम की स्पेलिंग कुछ और दर्ज है ऐसा होने पर भी किसी अटक सकती है. इसके अलावा अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ मिसमैच है तो यह भी आपके लिए परेशानी का सब बन सकती है इसलिए इसे भी ठीक करना जरूरी है. अगर सब जानकारी सही है और कुछ अधूरा नहीं है. तो फिर 24वीं किस्त जारी होते ही आपके खाते में पैसे आ जाएंगे.
यह भी पढ़ें: खेती में चार चांद लगा देगा फील्डकिंग स्क्वायर बेलर, जानें इसकी कीमत
