PM Kisan Nidhi: खेती की बढ़ती लागत और घटती पैदावार के बीच किसान सम्मान निधि देश के करोड़ों अन्नदाताओं के बीच बड़ी राहत है. किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई थी. किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये भेजती है. यह रकम 2000-2000 की किस्त में हर चार महीने में किसानों के खाते में आती है.
हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे थे. हालांकि, बहुत से किसानों के खाते में यह रकम नहीं पहुंची. ऐसे में इन किसानों की बड़ी चिंता यह है कि क्या 24वीं किस्त का पैसा अटकने के बाद 25वीं किस्त भी खाते में नहीं आएगी?
इन वजह से रुकता है किसान निधि का पैसा
केंद्र सरकार के द्वारा योजना के पात्र हर किसान को हर चार महीने में दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है. हालांकि, कुछ किसानों के खाते में पात्रता पूरी होने के बाद भी किस्त के पैसे नहीं आते, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण तकनीकी गड़बड़ियां होती हैं. अधिकारियों के मुताबिक, किसान निधि की किस्त का पैसा तभी रुकता है, जब किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता, डीबीटी सेवा बंद होती है या भू-सत्यापन अधूरा होता है. इसके अलावा ई-केवाईसी का अधूरा होना भी किसान निधि का पैसा रुकने का कारण है.
यह भी पढ़ें : इस गलती की वजह से सूख जाता है गेंदा, जानें माली वाला सीक्रेट
क्या अगली किस्त भी अटक सकती है?
किसानों के मन में बड़ा सवाल यही है कि अगर पात्रता पूरी करने के बाद भी उनके खाते में 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या 25वीं किस्त भी नहीं आएगी? इस सवाल कर जवाब है - नहीं, दरअसल, अगर किसान पात्रता पूरी करता है और उसने खाते में कमी को दूर करा लिया है तो उसके खाते में भी 25वीं किस्त का पैसा आ सकता है. इसके अलावा अगर किसान योजना से संबंधित अधिकारियों से पुरानी किस्त का पैसा अटकने की शिकायत करता है तो पात्र किसानों के खातों में पुराने किस्त के दो हजार रुपये भी क्रेडिट कर दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें : कुसुम के फूल से क्या-क्या बनता है, इससे कैसे मुनाफा कमा सकते हैं किसान?
