Agriculture

इन किसानों को मिलेंगे अगली किस्त में 4 हजार, जानें किनका नाम शामिल

N
ABP News
August 9, 20264 min read
इन किसानों को मिलेंगे अगली किस्त में 4 हजार, जानें किनका नाम शामिल

PM Kisan Yojana News: सरकार की ओर से किसानों के कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना उनमें से काफी अहम योजना है. इसमें किसाको लेकर देश भर के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत ही शानदार और राहत भरी खबर सामने आई है. सरकार की तरफ से दी जाने वाली अगली किस्त को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं लेकिन इस बार कुछ खास किसानों के खाते में 2000 रुपये के बजाय सीधे 4000 रुपये ट्रांसफर होने जा रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि आखिर यह डबल फायदा किन-किन लोगों को मिलने वाला है.

सरकार ने अपात्र लोगों को योजना की लिस्ट से बाहर निकालने और सही लोगों तक पैसा पहुंचाने के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है. अगर आपके डॉक्यूमेंट्स या पोर्टल पर कोई भी पेंडिंग काम छूटा हुआ है तो शायद आपको योजना में अगली किस्त की रकम न मिल पाए. इसलिए पूरी प्रोसेस को समझना बेहद ज़रूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि किन किसानों को 4 हजार रुपये मिलेंगेइसकी क्या शर्तें हैं और आप बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं.

किन्हें मिलेंगे सीधे 4000 रुपये?

अगर आप सोच रहे हैं कि सभी किसानों को 4 हजार रुपये मिलने वाले हैं. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह डबल फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी पिछली किस्त किसी टेक्निकल खराबी, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन या ई-केवाईसी न होने की वजह से अटक गई थी. जिन किसानों का पिछला पेमेंट पेंडिंग था और अब उन्होंने अपनी सारी डिटेल्स और गलतियों को पोर्टल पर जाकर ठीक कर लिया है.

सरकार उनके खाते में पिछली बकाया किस्त 2000 रुपये और आने वाली नई किस्त 2000 रुपये एक साथ जोड़कर पूरे 4000 रुपये भेजने वाली है. यानी अगर आपका पिछला रिकॉर्ड पोर्टल पर एकदम क्लियर हो चुका है तो इस बार आपके बैंक अकाउंट में सीधे डबल फायदा पहुंचने वाला है. इसके अलावा जिन नए किसानों का आवेदन हाल ही में अप्रूव हुआ है और उनका पिछला बकाया भी क्लियर हुआ है वह भी इस 4000 रुपये की रकम हासिल कर सकेंगे.


यह भी पढ़ें: बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम

यह 3 काम हैं जरूरी वरना अटक जाएगा किस्त का पैसा

सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर आपने तीन सबसे जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं. तो आपके खाते में एक भी रुपया नहीं आएगा. पहला काम है e-KYC पूरा करना जिसे आप घर बैठे ओटीपी या सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक से आसानी से करवा सकते हैं. दूसरा सबसे जरूरी काम है भू-सत्यापन यानी Land Seeding, यानी आपकी जमीन का रिकॉर्ड बैंक और आधिकारिक पोर्टल से पूरी तरह मैप होना चाहिए.

तीसरा काम है आपका बैंक अकाउंट Aadhar से लिंक और डीबीटी Direct Benefit Transfer का इनेबल्ड होना. अगर आपके स्टेटस में इनमें से किसी भी ऑप्शन के आगे No लिखा आ रहा है, तो आपकी आने वाली किस्त तुरंत रुक सकती है. इसलिए समय रहते इन कमियों को पोर्टल या नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर ठीक करवा लें जिससे पैसा न अटके.


ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

आपका नाम अगली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, इसे चेक करना बेहद आसान है. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.

इसके तुरंत बाद आपके खाते का पूरा स्टेटस सामने आ जाएगा. यहां आपको ध्यान से देखना है कि e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding Status तीनों जगह Yes लिखा होना चाहिए. अगर सब कुछ सही है तो अगली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें: मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले,पॉपिंग मशीन के लिए 5 लाख की सब्सिडी

Topics & Tags:#Agriculture
इन किसानों को मिलेंगे अगली किस्त में 4 हजार, जानें किनका नाम शामिल | Kisan Reporter