Agriculture

BRICS देशों में किसके पास खेती की सबसे ज्यादा जमीन, फसल उगाने में नंबर-1 कौन?

N
ABP News
September 19, 20263 min read
BRICS देशों में किसके पास खेती की सबसे ज्यादा जमीन, फसल उगाने में नंबर-1 कौन?

ब्रिक्स अब केवल चार पांच देशों का छोटा समूह नहीं है. साल 2024 में इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई शामिल हुए. इसके बाद 2025 में इंडोनेशिया भी इसका सदस्य बन गया है. आज के समय में ब्रिक्स में कुल 11 पक्के सदस्य देश हैं. इन सभी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए खेती बहुत जरूरी है. लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है. जब हम कुल खेती वाली जमीन की बात करते हैं, तो उसमें घास के मैदान चरागाह और पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन भी जुड़ी होती है. वहीं फसलों अनाज, सब्जी को उगाने वाली जमीन का हिसाब अलग होता है. बता दें कि ये आंकड़े वर्ल्ड बैंक के खाद्य एवं कृषि संगठन के डेटा से लिए गए हैं.

चीन के पास सबसे ज्यादा कृषि जमीन

2023 के आंकड़ों के मुताबिक ब्रिक्स देशों में चीन के पास करीब 52.04 लाख वर्ग किलोमीटर फसल की जमीन थी. इसके बाद ब्राजील करीब 23.68 लाख वर्ग किलोमीटर और रूस करीब 21.57 लाख वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. भारत करीब 17.86 लाख वर्ग किलोमीटर फसल की जमीन के साथ चौथे स्थान पर था. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका करीब 9.63 लाख वर्ग किलोमीटर, इंडोनेशिया करीब 5.51 लाख वर्ग किलोमीटर, ईरान करीब 4.71 लाख वर्ग किलोमीटर और इथियोपिया करीब 3.85 लाख वर्ग किलोमीटर पर थे. मिस्र की फसल की जमीन करीब 40,580 वर्ग किलोमीटर, सऊदी अरब की करीब 17.36 लाख वर्ग किलोमीटर और संयुक्त अरब अमीरात की करीब 3,917 वर्ग किलोमीटर दर्ज की गई थी.

यह भी पढें:क्या गाय पहचानती है अपना नाम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

खेती की जमीन और फसल वाली जमीन एक नहीं

यहां सिर्फ जमीन का आकार देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि कौन देश सबसे ज्यादा फसल पैदा करता है. फसल की जमीन की परिभाषा में खेती के साथ चरागाह जैसी जमीन भी शामिल हो सकती है. वहीं फसल पैदावार के आंकड़ों में अलग अलग फसलों का उत्पादन और उनकी काटी गई जमीन को अलग से दर्ज किया जाता है. एफएओ के फसल आंकड़ों में अनाज, दाल, तिलहन, फल, सब्जियां और दूसरी फसलों की उत्पादन मात्रा, उपज और कटाई वाले इलाके जैसे आंकड़े शामिल होते हैं.

चीन और भारत की बड़ी भूमिका

अगर बात कुल फसल की पैदावार की हो तो सिर्फ एक देश को बिना यह बताए नंबर 1 कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि अलग अलग फसल में अलग देश आगे हैं. उदाहरण के लिए गेहूं, चावल और मक्का जैसे प्रमुख अनाजों में चीन और भारत की रोल बहुत बड़ी है. एफएओ और ओईसीडी के फसल की आंकड़ों में भी चीन, भारत, रूस और ब्राजील को प्रमुख वैश्विक अनाज पैदावारों में दिखाया गया है. वहीं सोयाबीन की बात करें तो तस्वीर बदल जाती है. एफएओ के एक आकलन के मुताबिक 2023-24 में ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन पैदावार था. इसलिए ब्रिक्स में सबसे ज्यादा फसल की जमीन चीन के पास है, लेकिन फसल पैदावार में नंबर-1 का जवाब इस बात पर निर्भर करता है, कि कुल पैदावार अनाज या किसी खास फसल की बात हो रही है. यही वजह है कि जमीन का आकार और फसल की पैदावार को एक ही चीज मानना सही नहीं होगा.

यह भी पढें:35 रुपये किलो प्याज बेच रहा NAFED, कैसे खरीद सकते हैं आप?

Topics & Tags:#Agriculture
BRICS देशों में किसके पास खेती की सबसे ज्यादा जमीन, फसल उगाने में नंबर-1 कौन? | Kisan Reporter