Brinjal Plant Care Tips: घर की बगीचें या गमले में ताजी सब्जियां उगाने का शौक आजकल हर किसी को है. सब्जियों में बैंगन एक ऐसा पौधा है, जिसे लोग बड़े चाव से अपने होम गार्डन में लगाते हैं. लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि उनके बैंगन के पौधे में फूल तो आते हैं, पर वे झड़ जाते हैं या फिर पौधे में फल लगते ही नहीं हैं. अगर आपके बैंगन के पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे बेहद आसान और घरेलू उपाय बताने वाले है. जिनकी अपनाकर आपका बैंगन का पौधा कुछ ही दिनों में रसीले और बड़े-बड़े बैंगनों से भर जाएगा.
2G और 3G कटिंग है सबसे असरदार तरीका
बैंगन के पौधे में ज्यादा फल पाने का सबसे वैज्ञानिक और आसान तरीका है 3G कटिंग. जब आपका पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसकी मुख्य शाखा के ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा काट दें. ऐसा करने से पौधे की लंबाई रुकती है और उसमें से कई नई साइड शाखाएं निकलने लगती हैं. जितनी ज्यादा शाखाएं होंगी, पौधे में उतने ही ज्यादा फूल आएंगे. जब उन नई शाखाओं पर फूल आने लगें, तो उन्हें भी आगे से थोड़ा पिंच कर दें. इस तरीके से पौधे में मादा फूलों की संख्या बढ़ती है, जिससे फल ज्यादा लगते हैं.
घर पर बनाएं ये खाद
बैंगन के पौधे को भारी मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इसलिए रासायनिक खादों के बजाय आप घर पर ही जैविक खाद तैयार करना ज्यादा सही होता है. इसके लिए सरसों की खली को 3-4 दिनों के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब यह अच्छी तरह सड़ जाए, तो इस पानी को सामान्य पानी में मिलाकर पौधे की जड़ों में डालें. इसे नाइट्रोजन और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. साथ ही केले के छिलकों में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो फूलों को फल में बदलने के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए केले के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें या उन्हें पानी में उबालकर वह पानी पौधे में डाल दें.
यह भी पढ़ें: बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
धूप और पानी का सही तालमेल
बैंगन एक ऐसा पौधा है जिसे सीधी और तेज धूप बहुत पसंद होती है. इसलिए अपने गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे की अच्छी धूप आती हो. छाया में रखने पर पौधे में सिर्फ पत्तियां आएंगी, फल नहीं. जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी दिखने लगे, तभी पानी दें. ज्यादा पानी देने से भी फूल गिर जाते हैं.
इसके अलावा कई बार घर की बालकनी या छत पर तितलियां और मधुमक्खियां नहीं आ पाती हैं. इसके कारण फूलों का पॉलिनेशन नहीं हो पाता और फूल फल बने बिना ही झड़ जाते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए सुबह के समय हल्के हाथों से या एक छोटे पेंट ब्रश की मदद से फूलों के बीच वाले हिस्से को धीरे से छुएं। इससे पॉलिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और हर फूल से बैंगन बनना शुरू हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
