Agriculture

Grow Spinach at Home: सालभर खाना है पालक, अपने किचन गार्डन में आज ही कर लें यह तैयारी

N
ABP News
November 11, 2026•3 min read
Grow Spinach at Home: सालभर खाना है पालक, अपने किचन गार्डन में आज ही कर लें यह तैयारी

अगर आपको रोज ताजी और हरी पालक खाना पसंद है तो इसे बाजार से खरीदने के बजाय अपने किचन गार्डन में भी उगा सकते हैं. पालक ऐसी हरी सब्जी है जिसे गमले, ग्रो बैग या छोटी सी क्यारी में आसानी से उगाया जा सकता है. सही मिट्टी, अच्छे बीज और थोड़ी देखभाल से घर पर ही ताजी पत्तियां मिल सकती हैं. इतना ही नहीं, सही तरीके से कटाई करने पर एक ही पौधे से कई बार पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं.

गमले और मिट्टी को इस तरह करें तैयार

पालक उगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी तैयार करें. इसके लिए सामान्य मिट्टी में गोबर की अच्छी तरह सड़ी खाद या वर्मीकम्पोस्ट और थोड़ी रेत या कोकोपीट मिला लें. इससे मिट्टी भुरभुरी रहती है और पानी आसानी से निकल जाता है. मिट्टी में थोड़ी नीम की खली मिलाने से भी मिला लें. पालक की जड़ों को बहुत गहरी जगह की जरूरत नहीं होती, इसलिए 6 से 8 इंच गहरा गमला, ट्रे या ग्रो बैग इस्तेमाल किया करें. ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों, ताकि जड़ों में पानी जमा न हो.

यह भी पढ़ें : Fertilizer Subsidy: कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

बीज बोने से लेकर पौधों की देखभाल तक रखें ध्यान

गमले में तैयार मिट्टी भरने के बाद पालक के बीजों को लगभग आधा इंच गहराई पर बोएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें. बीजों के बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि पौधों को बढ़ने के लिए जगह मिल सके. अगर अंकुर निकलने के बाद पौधे बहुत घने हो जाएं तो कुछ छोटे पौधों को निकाल दें. बुआई के बाद हल्के हाथ से पानी दें, जिससे बीज अपनी जगह से न बहें. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. गमले को ऐसी जगह रखें जहां कुछ घंटे धूप आती हो. पौधों की बढ़त के लिए करीब 15 से 20 दिन बाद थोड़ी वर्मीकम्पोस्ट या जैविक खाद भी डालें.

इस तरीके से करें कटाई, बार-बार मिलेंगी पत्तियां

पालक की पत्तियां बड़ी होने पर ही उनकी कटाई शुरू करें. इसके लिए पौधे को जड़ से उखाड़ने के बजाय बाहर की बड़ी पत्तियों को कैंची से काटें और बीच की छोटी पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ दें. इससे पौधे में नई पत्तियां आती रहती हैं और कई बार कटाई की जा सकती है. सालभर ताजी पालक पाने के लिए एक साथ सारे बीज बोने के बजाय हर 2 से 3 सप्ताह में थोड़े-थोड़े बीज बोते रहें. ध्यान रखें कि पालक ठंडे मौसम में बेहतर बढ़ती है. ज्यादा गर्मी पड़ने पर पौधा जल्दी फूल देने लगता है और पत्तियों की गुणवत्ता प्रभावित होती है. इसलिए गर्म मौसम में उसे दोपहर की तेज धूप से बचाएं और मिट्टी में नमी बनाए रखें.

यह भी पढ़ें : Basmati Rice: बासमती चावल में आएगी ज्यादा खुशबू, बस बोते वक्त डाल दें ये एक चीज

Topics & Tags:#Agriculture
Grow Spinach at Home: सालभर खाना है पालक, अपने किचन गार्डन में आज ही कर लें यह तैयारी | Kisan Reporter