Agriculture

फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं शकरकंद? जान लें मुनाफे का सौदा

N
ABP News
September 19, 20263 min read
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं शकरकंद? जान लें मुनाफे का सौदा

अगर आप फार्म हाउस में खेती करने की सोच रहे हैं और ऐसी फसल तलाश रहे हैं जिसे कम जगह में शुरू किया जा सके, तो शकरकंद आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. शकरकंद जमीन के अंदर तैयार होने वाली फसल है और इसकी खेती के लिए बहुत ज्यादा कठिन व्यवस्था की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि अच्छी पैदावार के लिए आपको खेत की तैयारी, किस्म का चुनाव और सिंचाई पर खास ध्यान देना होता है. ऐसे में आइए जानते हैं शकरकंद की खेती करने के आसान तरीकों के बारे में.

मिट्टी की जांच करें

शकरकंद को आमतौर पर गर्म मौसम पसंद होता है. इसकी खेती के लिए ऐसी जगह चुनना बेहतर होता है, जहां पर्याप्त धूप आती हो और पानी की निकासी अच्छी हो. खेत या फार्म हाउस की जमीन में पानी जमा रहने पर कंद के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. शकरकंद की खेती के लिए भुरभुरी मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है. मिट्टी तैयार करते समय उसमें जैविक खाद मिलाना फायदेमंद होता है.

बीज की जगह लगाई जाती हैं बेलें

शकरकंद की खेती में आमतौर पर कंद के बजाय उसकी बेल की कटिंग यानी स्लिप का इस्तेमाल किया जाता है. स्वस्थ और रोगमुक्त पौधों से तैयार स्लिप लगाने से फसल की शुरुआत अच्छी होती है. इन्हें खेत में उचित दूरी पर लगाना बेहतर होता है ताकि पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. रोपाई के बाद शुरुआती समय में खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी होता है. शकरकंद की फसल को खरपतवार पौधों प्रभावित करते हैं. इसलिए समय-समय पर इन्हें हटाते रहें. वहीं पत्तियों और बेलों पर किसी तरह के कीट या बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत उनकी पहचान करें.

यह भी पढ़ें : कौन-सी है देश की सबसे पुरानी ट्रैक्टर कंपनी, अब कैसे हैं उसके हाल?

कितने समय में तैयार होती है फसल?

शकरकंद की अलग-अलग किस्मों में फसल तैयार होने का समय अलग होता है. सामान्य तौर पर कई किस्मों में कंद कुछ महीनों में खुदाई के लिए तैयार होने लगते हैं. जब बेलों और पत्तियों में बदलाव दिखाई देने लगे और कंद पर्याप्त आकार के हो जाएं, तब फसल की खुदाई की जा सकती है. खुदाई करते समय कंदों को नुकसान से बचाना जरूरी है. खुदाई के बाद कंदों को साफ करके छायादार और हवादार स्थान पर रखाना बेहतर होता है.

मुनाफा बाजार और लागत पर निर्भर

बाजार में आमतौर पर शकरकंद का भाव 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है. ऐसे में आप फार्महाउस पर उगाए गए शकरकंद से भी आप बेहतर आय कमा सकते हैं. आप स्थानीय बाजार और खरीदार से बात करें ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं ऑनलाइन शकरकंद बेचना भी फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें : BRICS से किसानों के लिए क्या निकला? जानें नई दिल्ली घोषणा पत्र की बातें

Topics & Tags:#Agriculture
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं शकरकंद? जान लें मुनाफे का सौदा | Kisan Reporter