नमक हमारे खाने में इस्तेमाल होने वाली एक प्रमुख चीज है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि नमक कैसे बनता है या यह कहां से आता है? आपको बता दें कि नमक की खेती पारंपरिक तरीके से बीज और खेत की बजाय खारे पानी के स्त्रोतों से की जाती है. भारत में गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु नमक का उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य है. गुजरात और तमिलनाडु राज्य समुद्र के नजदीक होने और राजस्थान में सांभर झील होने की वजह से नमक का उत्पादन करने में इन राज्यों को सक्षम माना जाता है. नमक उत्पादन करने के लिए एक ऐसी जगह की आवश्यकता होती है, जिसमें पानी को रोक कर रखा जा सके. जिससे पानी को इवापोरेट कर के नमक बनाया जाता है. अगर आप भी नमक का उत्पादन करने का सोच रहें हैं, तो आइए जानते है इसके लिए क्या करना होता है.
कैसे की जाती है सॉल्ट फार्मिंग?
अगर आपके क्षेत्र में समुद्र या खारे पानी का स्त्रोत मौजूद है, तो आपके लिए नमक का उत्पादन करना आसान होगा. नमक के उत्पादन के लिए खारे पानी को एक ऐसी जगह रखा जाता है, जहां उसे भाप बनने के लिए पर्याप्त धूप और गर्मी मिल सके. पानी के इवापोरेट होने के बाद सतह पर वाइट क्रिस्टल की एक परत रह जाती है, जिसे निकालकर उसे रिफाइन करने के लिए फैक्ट्री में भेजा जाता है. जहां नमक को साफ किया जाता है और नमक में से गंदगी, धूल और अन्य अनावश्यक तत्वों के अलग किया जाता है. पहली बार पानी से नमक बनाने की प्रक्रिया में लगभग 20-30 दिन लगते हैं. उसके बाद हर 7-8 दिनों में नमक की नियमित पैदावर मिल जाती है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के 46% किसान जहरीले कीटनाशकों की चपेट में, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
किन चिजों की होती है आवश्यकता?
नमक के उत्पादन के लिए सबसे प्रमुख है खारे पानी का स्त्रोत. इसके बाद आपको एक ऐसी जगह की आवश्यकता होती है, जहां पानी को रोक कर रखा जा सके. आपको नमक के उत्पादन के लिए कुछ जरूरी उपकरण जैसे पानी खींचने के लिए मोटर, नमक क्रिस्टल्स को इकट्ठा करने के लिए फावड़ा और अन्य जरूरी चीजों की जरूरत होती है. साथ ही आपको एक अच्छे मार्केटिंग चैनल की जरूरत होती है. जिसकी सहायता से आप नमक को फैक्ट्री और फिर बाजार तक पहुंचा सके. हालांकि नमक की कीमत स्थानीय बाजार के अनुसार अलग हो सकती है. नमक की कीमत उसके ब्रांड और बनाने की प्रक्रिया पर भी निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: केसीसी का पैसा समय पर नहीं भरा तो बढ़ सकती है परेशानी, किसान भाई जरूर रखें ध्यान
