अजवाइन खाना बनाने के लिए जरूरी सामग्री होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है और खासतौर पर अजवाइन पेट की समस्याओं लिए भी काफी किफायती माना जाता है. अगर आपको भी हरी-भरी चीजे उगाने और किचन गार्डनिंग का शौक है तो आप अजवाइन को भी घर पर ही उगा सकते हैं. इसके लिए किसी बड़े बगीचे की जरूरत नहीं होती है. इसे उगाने के लिए घर की बालकनी, गमले और छत पर भी उगा सकते हैं. अजवाइन का पौधा लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज और मिट्टी को चुनना भी जरूरी है. और पौधा लगाने के लिए सही गमला. आइए जानते है घर में कैसे लगाएं अजवाइन का पौधा.
सबसे पहले सही गमला चुनें
अजवाइन उगाने के लिए बहुत बड़ा गमला लेने की जरूरत नहीं है. करीब 8 से 12 इंच गहरा गमला इसके लिए अच्छा रहता है. गमले ऐसा हो जिसके नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हो. अगर पानी गमले में जमा रहेगा तो पौधे की जड़ों को नुकसान होगा और पौधे की जड़े खराब हो जाएंगी. आप मिट्टी या प्लास्टिक, दोनों तरह के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मिट्टी तैयार करने का तरीका
अजवाइन के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी रखें जिसमें पानी आसानी से निकल सके. इसके लिए सामान्य बगीचे की मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद मिला सकते हैं. मिट्टी को अच्छी तरह मिलाकर गमले में भरें और गमले ऊपर थोड़ी जगह खाली रखें. बहुत ज्यादा चिपचिपी मिट्टी इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इसमें पानी ज्यादा देर तक रुका रह सकता है.
यह भी पढ़ें : घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
अजवाइन के बीज ऐसे बोएं
इसके बाद अब मिट्टी की उपर की सतह को हल्का नम करें और अजवाइन के बीजों को गमले में बो दें. बीजों के ऊपर मिट्टी की बहुत मोटी परत न डालें, बस हल्की मिट्टी से ढक दें. इसके बाद कम पानी डालें ताकि बीज अपनी जगह से बाहर न निकलें. शुरुआत में ही ज्यादा पानी डालने पे बोएं हुए बीज बाहर आ जाते हैं. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को अच्छी धूप मिल सकें.
पानी और धूप का रखें ध्यान
अजवाइन का बीज बोने के बाद मिट्टी को हल्का नम रखना जरूरी है, लेकिन रोज बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है. जब गमले की ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी पौधे को पानी दें. पौधे को रोज कुछ घंटे की धूप या अच्छी रोशनी उसके बढ़ने के लिए अच्छी रौशनी मिलना जरूरी है. तेज गर्मी के दौरान दोपहर की बहुत तेज धूप में ना रखें सुबह की हल्की धूप और शाम की धूप में रखना बेहतर होगा.
पौधा बड़ा होने पर ऐसे करें देखभाल
जब अजवाइन का पौधा थोड़ा बड़ा होने लगे तो गमले में बहुत ज्यादा पौधे न रहने दें. कमजोर या बहुत पास-पास उगे पौधों को हटादें. समय-समय पर मिट्टी को हल्का ढीला कर सकते हैं और पौधे की जरूरत के अनुसार जैविक खाद दे सकते हैं. सही देखभाल मिलने पर पौधा अच्छी तरह बढ़ता है. और आप घर के किचन गार्डन से ताजी अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : किचन गार्डन में उगाएं बैंगनी ब्रोकली, जानें कैसे करते हैं इसकी खेती?
