Agriculture

केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई

N
ABP News
August 14, 20264 min read
केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई

Cardamom Growing Tips: आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गार्डनिंग और अर्बन फार्मिंग से जुड़े नए-नए तरीके बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद अलग, सस्ता और असरदार गार्डनिंग हैक छाया हुआ है. जिसमें एक पके केले और साबुत हरी इलायची की मदद से घर पर ही हरा-भरा पौधा तैयार किया जा सकता है. खुशबूदार हरी इलायची भारतीय बाजार में हमेशा काफी ऊंचे दामों पर बिकती है. ऐसे में अगर आप इसे अपने घर की छत पर रखे एक छोटे से गमले में नेचुरल तरीके से उगा लेते हैं. तो न सिर्फ आपकी रसोई की जरूरतें पूरी होंगी.

बल्कि इसे एक शानदार बिजनेस मॉडल बनाकर घर बैठे तगड़ी कमाई भी की जा सकती है. पके हुए केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स और कुदरती नमी मौजूद होती है. जो इलायची के बीजों को जल्दी अंकुरित करने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल रूटिंग हार्मोन और खाद की तरह काम करती है. यह आसान ऑर्गेनिक हैक आज हर घर में बेहद पाॅपुलर हो रहा है.

केले और इलायची से पौधा तैयार करने की आसान विधि

इस आसान घरेलू तरीके को शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. इसके लिए केवल एक ताजा पका हुआ केला, अच्छी क्वालिटी की हरी इलायची की कुछ फलियां, एक मीजियम साइज का गमला और उपजाऊ मिट्टी चाहिए. सबसे पहले पके केले का एक छोटा टुकड़ा काट लें और चाकू की मदद से उसके बीचों-बीच एक हल्का सा कट लगाएं. अब उस कटे हुए हिस्से में साबुत हरी इलायची को सावधानीपूर्वक मजबूती से फंसा दें. इसके बाद गमले के लिए एक रिच पोटिंग मिक्स तैयार करें, जिसमें 50% सामान्य गार्डन सॉइल, 30% वर्मीकंपोस्ट खाद और 20% कोकोपीट शामिल हो.

अब इलायची लगे केले के इस टुकड़े को गमले की मिट्टी में लगभग 1 से 2 इंच गहराई में सीधा दबा दें. ऊपर से थोड़ी सी भुरभुरी मिट्टी डालकर अच्छी तरह ढकें और स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कें. केला मिट्टी के भीतर धीरे-धीरे डीकंपोज होकर प्राकृतिक न्यूट्रिशन और लगातार नमी रिलीज करता रहता है, जिससे इलायची का बीज बहुत तेजी से अंकुरित होने लगता है.

सही देखभाल और ग्रोथ के जरूरी टिप्स

इलायची के पौधे को स्वस्थ और तेजी से बड़ा करने के लिए शुरुआती दिनों में सही रख-रखाव बहुत जरूरी होता है. गमले को हमेशा ऐसी खुली जगह पर रखें जहां छनकर हल्की धूप आती हो. क्योंकि सीधी और तेज धूप की तपिश नए अंकुरों को सुखा सकती है. गमले की मिट्टी में हमेशा हल्का मॉइस्चर बना रहना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे कि ओवर-वॉटरिंग यानी जरूरत से ज्यादा पानी न दें. वरना केले का टुकड़ा और जड़ें सड़ सकती हैं.

मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही हल्का पानी छिड़कें. सही तापमान और सही नमी मिलने पर करीब 2 से 3 हफ्तों के भीतर केले से पोषण लेकर इलायची का हरा अंकुर मिट्टी से बाहर निकलने लगता है. पौधे की लगातार और तेज ग्रोथ के लिए हर महीने उसमें एक मुट्ठी नीम खली का पाउडर जरूर डालें. नीम खली मिट्टी को फंगस और हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखती है. जिससे पौधे की पत्तियां घनी, चमकदार और पूरी तरह हरी-भरी बनी रहती हैं.


यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?

घर बैठे ऐसे होगी तगड़ी कमाई

घर के गमले में तैयार हुआ यह इलायची का पौधा जब पूरी तरह बड़ा होकर फल देना शुरू करता है. तो यह केवल आपकी घरेलू बचत ही नहीं कराता बल्कि नियमित आमदनी का एक मजबूत जरिया भी बन जाता है. फिलहाल बाजार के अंदर बढ़िया क्वालिटी की शुद्ध हरी इलायची 2500 से 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आसानी से बिकती है. अगर आप अपने घर की छत में ऐसे 10 से 15 गमले सही तरीके से लगा लेते हैं.

तो घर में इस्तेमाल के बाद बची हुई शुद्ध, ऑर्गेनिक और केमिकल-फ्री इलायची को सीधे लोकल मार्केट, किराना स्टोर को अच्छे मुनाफे पर बेच सकते हैं. इसके अलावा केले वाले इस खास हैक का इस्तेमाल करके आप इलायची के छोटे-छोटे स्वस्थ पौधे तैयार कर सकते हैं और उन्हें अपनी खुद की होम नर्सरी के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पौधों के शौकीनों को बेचकर हर महीने बेहतरीन साइड इनकम जनरेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मसालों की खेती के लिए सरकार देगी मदद, जानें कैसे?

Topics & Tags:#Agriculture
केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई | Kisan Reporter