Agriculture

देश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा उगाता है सब्जियां, देख लीजिए आंकड़े

N
ABP News
November 21, 2026•2 min read
देश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा उगाता है सब्जियां, देख लीजिए आंकड़े

Agriculture News: भारत एक कृषि प्रधान देश हैं. यहां आज भी लोगों की आय का बड़ा साधन खेती-किसानी ही है. आंकड़ों को देखें तो देश की 50 से 58 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि गतिविधियों से ही जुड़ी हुई है. इनमें भी अगर प्रमुख राज्यों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों के नाम प्रमुखता से लिए जाते हैं.

ऐसे में अगर आपसे पूछा जाए कि देश में सब्जी उत्पादन और बागवानी में नंबर वन राज्य कौन सा है तो शायद आप कंफ्यूजन में आ जाएं. हालांकि, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की ओर से जारी किए गए आंकड़े इस तस्वीर को काफी हद तक साफ कर देते हैं. तो चलिए जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा सब्जियां किस राज्य में उगाई जाती हैं और बागवानी फसलों के उत्पादन में कौन सा राज्य नंबर वन है.

सब्जी उत्पादन में यूपी नंबर-1

देश में सब्जियों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के साल 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, राज्य में 454.65 लाख मीट्रिक टन सब्जियों का उत्पादन हुआ है. इसमें आलू का उत्पादन 270 लाख मीट्रिक टन है और मटर का उत्पादन 38.06 लाख मीट्रिक टन है. वहीं देश में कुछ सब्जी उत्पादन को देखा जाए तो यह आंकड़ा 2272.68 लाख मीट्रिक टन पहुंच जाता हैं, जिसका 20 फीसदी हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में ही उगाया जाता है. यही उत्पादन आलू उत्पादन में ही है, जो कि देश का 41.18 फीसदी है. मटर उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 53.03 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: एक महीने में हरे चारे के लिए अपनाएं ये तरीके, बंपर मुनाफा देगी इसकी फसल

आम, अमरूद और शिमला मिर्च उगाने में भी यूपी आगे

बागवानी बोर्ड के अनुमान के मुताबिक, आम, अमरूद और शिमला मिर्च उगाने में भी यूपी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. 2025-26 में यूपी में 62.18 लाख मीट्रिक टन आम हुआ, जो राष्ट्रीय उत्पादन का करीब 26 फीसदी है. इसी तरह अमरूद उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 55.28 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाती है. शिमला मिर्च की बात करें तो यह आंकड़ा अकेले 22 फीसदी तक पहुंच जाता है.

बागवानी में भी यूपी नंबर-1

उत्तर प्रदेश बागवानी में भी सबसे आगे है. देश में बागवानी क्षेत्रफल 297.21 लाख हेक्टेयर है, वहीं यूपी में बागवानी फसलों की खेती 26.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में की जा रही है. ऐसे में बागवानी फसलों में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 8.92 फीसदी तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: कैसे बनती है ग्रीन अमोनिया, इससे खेती-किसानी को क्या फायदा?

Topics & Tags:#Agriculture
देश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा उगाता है सब्जियां, देख लीजिए आंकड़े | Kisan Reporter