Agriculture

Krishi Helpline Number: खाद नहीं मिल रही, इस नंबर पर कॉल करें यूपी के किसान

N
ABP News
August 19, 20262 min read
Krishi Helpline Number: खाद नहीं मिल रही, इस नंबर पर कॉल करें यूपी के किसान

Krishi Helpline Number: उत्तर प्रदेश में खेती-किसानी के लिए खाद समय पर मिलना बेहद जरूरी है. खासकर बुवाई और फसल की शुरूआती दिनों में किसानों को उर्वरक की खास जरूरत होती है. ऐसे में यदि किसान को सहकारी समिति या अधिकृत केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है, तो वह संबधित विभाग से इस समस्या के लिए सहायता या जानकारी ले सकता है. आइए जानते हैं खाद न मिलने पर आपको किस नंबर पर कॉल करना चाहिए?

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारीक वेबसाइट पर किसानों के लिए सहायता केंद्र के दो नंबर 7839883134 और 7839883130 दिए गए हैं. इन नंबर पर आप किसान खाद से जुड़ी समस्या या कृषि संबंधी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं.

खाद न मिलने पर क्या करें?

अगर आपके क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर परेशानी है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी अधिकृत सहकारी समिति, कृषक सेवा केंद्र या उर्वरक बिक्री केंद्र पर जानकारी लें. खाद लेने जाते समय किसान अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें. यदि केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं है, तो वहां से अगली आपूर्ति के लिए जानकारी ली जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः Livestock Insurance Scheme: पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी

कब करें शिकायत?

खाद की बिक्री और वितरण सरकार के नियमों के तहत नियंत्रित होता है. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक आवश्यक वस्तु के रूप में नियंत्रित है और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत इसके मूल्य, भंडारण, बिक्री, वितरण और गुणवत्ता से संबंधित प्रावधान लागू होते हैं. इसलिए किसान को खाद खरीदते समय अधिकृत विक्रेता या सरकारी/सहकारी केंद्र को प्राथमिकता देनी चाहिए. खाद के लिए निर्धारित कीमत से अधिक राशि मांगी जाए या वितरण को लेकर कोई गंभीर समस्या हो, तो किसान संबंधित कृषि अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

खाद लेने जाते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. खाद की बोरी, उत्पाद का नाम और बिल जैसी जरूरी जानकारी को सुरक्षित रखना उपयोगी होता है. अगर किसी केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं है, तो दूसरे अधिकृत केंद्र की उपलब्धता के बारे में कृषि विभाग से जानकारी ली जा सकती है. किसानों को सलाह है कि किसी भी समस्या में केवल आधिकारिक विभागीय संपर्क माध्यमों का इस्तेमाल करें और अनजान नंबरों या व्यक्तियों को अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें.

यह भी पढ़ेंः इन किसानों को पीएम किसान योजना में मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें डिटेल

Topics & Tags:#Agriculture
Krishi Helpline Number: खाद नहीं मिल रही, इस नंबर पर कॉल करें यूपी के किसान | Kisan Reporter