Agriculture

Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई

N
ABP News
August 10, 20263 min read
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई

Marigold Cultivation: गेंदा भारत में सबसे ज्यादा उगाए जाने वाले फूलों में से एक है. आज के समय में गेंदे की खेती केवल पारंपरिक खेती तक सिमित नहीं रही. बल्कि यह एक व्यावसायिक खेती के रूप में भी तेजी से उभर रही है. कई किसान इसे मुख्य आय के रूप में भी अपना रहे हैं क्योंकि इसमें कम निवेश के साथ बार-बार उत्पादन मिलता है और बेहतर कमाई होती है. इसका उपयोग पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, नवरात्री और दीवाली जैसे त्योहारों पर खासतौर से किया जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि गेंदे की मांग किसी एक सीजन तक सिमित नहीं रहती बल्कि सालभर बाजार में बनी रहती है. इसकी खेती कर के किसान को सालभर नियमित आमदनी करने के अवसर मिलते हैं. गेंदे की फसल मुख्य रूप से कम लागत और कम जोखिम वाली मानी जाती है. जिससे यह किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है.

साल में तीन बार उगाया जा सकता है गेंदा

गेंदा की खेती एक कम लागत और ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है. गेंदे की खेती मुख्य रूप से साल में तीन बार की जा सकती है. इसमें गर्मी की फसल, बरसात की फसल और सर्दी की फसल शामिल है. इस तरह किसान पूरे साल अलग-अलग सीजन में गेंदा उगाकर अच्छी आय कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे

सही देखभाल से होगा अच्छा उत्पादन

गेंदे की फसल के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. अच्छी जल निकासी वाली जमीन में इसकी पैदावर बेहतर होती है. यह फसल ज्यादा गर्मी और अत्यधिक ठंड दोनों में प्रभावित हो सकती है. इसलिए मध्यम जलवायू इसके लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है. फूलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जैविक खाद का उपयोग करना बेहतर माना जाता है. वहीं फूलों को उचित दूरी पर लगाने से बड़े और गोल फूल प्राप्त होते हैं. यदि इस फसल की नियमित देखभाल की जाए तो इससे प्रति एकड़ 8 से 12 टन तक फूलों का उत्पादन किया जा सकता है.

किसान को मिलता है बढ़िया मुनाफा

गेंदे की खेती से होने वाली आय बाजार के भाव पर निर्भर करती है. आमतौर पर गेंदे के फूल की कीमत बाजार में 20 से 40 रूपए प्रति किलो होती है. जिससे किसान की एक एकड़ की फसल से आसानी से लगभग 1.5 से 2.5 लाख तक की कमाई संभव हो सकती है. यहीं नहीं नवरात्री, दिवाली और शादी जैसे अवसरों पर तो गेंदे की कीमत 50 रूपए प्रति किलो या उससे अधिक भी हो जाती है. जिससे किसान आसानी से साल में तीन बार फसल तैयार कर के अच्छा मुनाफा कमा सकता है.

यह भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?

Topics & Tags:#Agriculture
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई | Kisan Reporter