Agriculture

Palm Oil Cultivation: ऑयल पाम की खेती के लिए सरकार देगी मुफ्त पौधे, सब्सिडी की भी व्यवस्था

N
ABP News
August 15, 20263 min read
Palm Oil Cultivation: ऑयल पाम की खेती के लिए सरकार देगी मुफ्त पौधे, सब्सिडी की भी व्यवस्था

Palm Oil Cultivation: भारत में खाद्य तेलों की बढ़ती मांग और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे रही है. ऑयल पाम एक ऐसी खेती है जिससे प्रति हेक्टेयर अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में खाद्य तेल प्राप्त किया जा सकता है. किसानों के इस खेती से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त पौधें उपलब्घ कराना, वित्तिय सहायता देना और खेती से जुड़ी अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. यह सुविधाएं राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- ऑयल पाम (NMEO- OP) के तहत किसानों को दी जा रही हैं. इसका उदेश्य किसानों की आय बढ़ाना और देश में घरेलू खाद्य तेल का उत्पादन बढ़ाना है.

क्या होता है ऑयल पाम?

ऑयल पाम का मतलब है ताड़ के पेड़ की खेती करना और उससे पाम ऑयल यानी कि ताड़ का तेल प्राप्त करना. यह तेल खाद्य सामग्री में उपयोग होने के साथ-साथ कई ब्युटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल होता है. पिछले कुछ सालों में पाम ऑयल की मांग विदेशों में भी काफी बड़ी है. जिसकी वजह से भारत सरकार भी अब इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. सबसे अच्छी बात यह है कि किसान को इस खेती में केवल एक बार मेहनत करनी होती है और अगले 20 से 25 साल तक वो इससे अच्छी आमदनी कमा सकता है.

यह भी पढ़ें: केले में फंसाएं इलायची और गमले में लगा दें, कुछ ही दिनों में होगी तगड़ी कमाई

गर्म और नम जलवायु की होती है आवश्यकता

ऑयल पाम को हर क्षेत्र में नहीं उगाया जा सकता. इसके लिए गर्म और नम जलवायु तथा पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है. ऑयल पाम लगाने के बाद तुरंत आय शुरू नहीं होती. पौधों को उत्पादन देने में समय लगता है लेकिन कुछ वर्षों बाद इससे लंबे समय तक कमाई की जा सकती है. इसकी एक खासियत यह भी है कि इसके फलों से अधिक मात्रा में तेल प्राप्त किया जा सकता है. हांलाकि इसके लिए किसानें को पौधे की सही देखभाल और समय-समय पर फलों की कटाई करना जरूरी होता है. पौधें रोपण के अगले 3-4 साल बाद फल देना शुरू करते हैं. ऐसे में किसान इसे लंबे निवेश के रूप में देख सकते हैं.

किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार की तरफ से मिले मुफ्त पौधें और अन्य सुविधा से किसान पर ऑयल पाम की खेती करने के लिए आर्थिक दबाव नहीं आइगा. इससे किसान का शुरूआती आर्थिक बोझ कम हो जाएगा और गुणवत्तापूर्ण पौधें मिलने पर फसल के सफल होने की संभावना भी बनी रहेगी. वहीं किसान सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी

Topics & Tags:#Agriculture
Palm Oil Cultivation: ऑयल पाम की खेती के लिए सरकार देगी मुफ्त पौधे, सब्सिडी की भी व्यवस्था | Kisan Reporter