Agriculture

इस योजना में हर महीने 1000 रुपये डालें किसान, 115 महीनों में दोगुनी होगी रकम!

N
ABP News
October 3, 2026•3 min read
इस योजना में हर महीने 1000 रुपये डालें किसान, 115 महीनों में दोगुनी होगी रकम!

Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप खेती से होने वाली कमाई में से कुछ पैसा सुरक्षित जगह पर रखना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना आपके काम आ सकती है. इस योजना में किसान 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि तय समय पूरा होने पर निवेश की रकम दोगुनी हो जाती है. अभी KVP पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. जरूरत पड़ने पर इस निवेश को लोन के लिए भी सिक्योरिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

KVP में आप सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें ज्यादा से ज्यादा कितना पैसा जमा करना है, इसकी कोई सीमा नहीं है. 10 साल या उससे ज्यादा उम्र का भारतीय नागरिक अपने नाम पर KVP ले सकता है. नाबालिग के नाम पर भी कोई बड़ा व्यक्ति KVP खरीद सकता है. इसमें एक बार में पैसा जमा करना होता है. तय समय तक पैसा जमा रखने पर निवेश की रकम दोगुनी हो जाती है.

2,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 4,000

अगर आप KVP में 2,000 रुपये लगाते हैं और इसे 115 महीने तक बनाए रखते हैं, तो मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर 4,000 रुपये हो जाएगी. यानी शुरुआती 2,000 रुपये के अलावा करीब 2,000 रुपये की अतिरिक्त रकम मिलेगी. इसी तरह 3,000 रुपये निवेश करने पर 115 महीने बाद रकम 6,000 रुपये हो सकती है. हालांकि, यह हिसाब मौजूदा 7.5 फीसदी ब्याज और तय मैच्योरिटी नियम के आधार पर है. समय से पहले खाता बंद करने पर रकम अलग हो सकती है.

टैक्स में नहीं मिलेगी 80C की छूट

KVP में मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लागू होता है. साथ ही, इसमें किए गए निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती. इसलिए निवेश करने से पहले इस बात को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: खेती के लिए कैसे और किसे मिलता है ड्रोन, इस पर कितनी सब्सिडी?

जरूरत पड़ने पर लोन के लिए रख सकते हैं KVP

KVP को सिर्फ मैच्योरिटी तक रखना ही जरूरी नहीं है. अगर बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो कुछ शर्तों के साथ KVP को बैंक या अधिकृत संस्था के पास जमा करके उसके बदले लोन लिया जा सकता है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस में जरूरी फॉर्म जमा करने होते हैं और संबंधित बैंक या संस्था की मंजूरी भी लेनी पड़ती है.

कुछ स्थितियों में समय से पहले बंद हो सकता है खाता

आसतौर पर KVP को मैच्योरिटी से पहले बंद नहीं किया जा सकता. हालांकि, खाताधारक की मृत्यु, अदालत के आदेश या कुछ दूसरी तय परिस्थितियों में इसे समय से पहले बंद करने की अनुमति हो सकती है. अगर KVP को ढाई साल से ज्यादा समय हो चुका है, तो तय नियमों के अनुसार इसे बंद करने पर ब्याज समेत रकम मिल सकती है. इससे पहले बंद करने पर भुगतान के नियम अलग हो सकते हैं.

दूसरे व्यक्ति के नाम भी हो सकता है ट्रांसफर

कुछ खास परिस्थितियों में KVP को दूसरे व्यक्ति के नाम किया जा सकता है. अगर KVP संयुक्त खाते में लिया गया है, तो इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन लोग खाताधारक हो सकते हैं. निवेश करते समय नॉमिनी का नाम दर्ज करना भी जरूरी है. इससे खाताधारक की मृत्यु होने पर पैसे लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट, यहां जानें

Topics & Tags:#Agriculture
इस योजना में हर महीने 1000 रुपये डालें किसान, 115 महीनों में दोगुनी होगी रकम! | Kisan Reporter