Agriculture

पीएम किसान में बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले मिल सकते हैं ₹2000, ऐसे चेक करें स्टेट्स

N
ABP News
October 1, 2026•4 min read
पीएम किसान में बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले मिल सकते हैं ₹2000, ऐसे चेक करें स्टेट्स

देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. अक्टूबर का महीना शुरू होते ही दिवाली की तैयारियां हर घर में शुरू हो जाती हैं. ऐसे में किसानों को खर्च के लिए पैसों की जरूरत होती है. इस समय किसानों की मदद करती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. त्योहार के समय सरकार की ओर से इसकी किस्त जारी की जाती है. पिछले काफी समय से किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि अगली किस्त का पैसा उनके खातों में कब ट्रांसफर किया जाएगा.

पिछली किस्तों के रिकॉर्ड को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवाली के इस मौके से ठीक पहले सरकार किसानों के खाते में 24वीं किस्त के 2000 रुपये भेज सकती है. हालांकि फिलहाल सरकार की ओर से किस्त को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. चलिए आपको बताते हैं क्या दिवाली के आसपास जारी हो सकती है किस्त और कैसे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

दिवाली से पहले किस्त मिल सकती है?

पीएम किसान योजना के नियमों के तहत सरकार साल में 6000 रुपये तीन बराबर किस्तों यानी दो-दो हजार रुपये करके हर चार महीने के अंतराल पर भेजती है. इससे पहले 23वीं किस्त इसी साल जून के महीने में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी. उस हिसाब से देखें तो चार महीने का यह टाइम पीरियड अक्टूबर में पूरा हो जाता है.

चूंकि अक्टूबर-नवंबर के बीच में देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आ रहा है. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि सरकार त्योहारों का तोहफा देते हुए इसी महीने यानी अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते तक 24वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि. अभी तक सरकार की तरफ से कोई फाइनल और पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.


यह 3 जरूरी काम तुरंत निपटा लें

सरकार की ओर से किसानों के लिए योजना में कुछ नियम तय किए गए हैं. जो किसानों को मानने होते हैं. अगर योजना में आपके दस्तावेज अधूरे हैं. तो फिर दिक्कत हो जाएगी. इसमें बात की जाए तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी जरूर पूरी करवा लें. आप चाहें तो घर बैठे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार ओटीपी के जरिए फ्री में ई-केवाईसी कर सकते हैं या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र जा सकते हैं.

दूसरा काम यह है कि आपके बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग सही होनी चाहिए. डीबीटी के जरिए आने वाला पैसा उसी खाते में जाएगा जो आधार से लिंक और एक्टिव होगा. तीसरा और सबसे अहम काम लैंड सीडिंग का है. यानी पोर्टल पर आपकी जमीन का रिकॉर्ड वेरिफाइड होना चाहिए. अगर आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग के आगे No लिखा आ रहा है, तो तुरंत अपने इलाके के लेखपाल या फिर पटवारी से मिलकर जमीन का वेरिफिकेशन करा लें. वरना पक्का समझो कि किस्त रुक जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी इलेक्शन से पहले सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना, शुरू कीं नई योजनाएं

घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अब सवाल यह आता है कि किसान कैसे पता करें कि उनका नाम इस बार की लिस्ट में है या नहीं और पैसा कब तक आएगा? इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है. सारा काम आप अपने घर से ही कर सकते हैं. सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

वहां होमपेज पर आपको Know Your Status का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें. जैसे ही आप Get Data पर क्लिक करेंगे. आपके सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी.

यहां आप चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-केवाईसी, आधार बैंक लिंकिंग और लैंड सीडिंग का स्टेटस Yes है या नहीं. अगर सब कुछ सही नजर आ रहा है. तो समझ लीजिए कि दिवाली से पहले आपके बैंक खाते में 2000 रुपये आने की पूरी गारंटी पक्की है.


यह भी पढ़ें: गोभी की फसल के लिए कितनी कारगर है स्पिनोसैड दवा? कैसे करें इस्तेमाल

Topics & Tags:#Agriculture
पीएम किसान में बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले मिल सकते हैं ₹2000, ऐसे चेक करें स्टेट्स | Kisan Reporter