PM Kisan 24vi Kist: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सितंबर का महीना बीत चुका है और अक्टूबर शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी अगली किस्त को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है. हालांकि, किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन सरकार ने इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी. इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आई थी. ऐसे में 23वीं किस्त के चार महीने 20 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं. इसी वजह से कुछ किसान यह उम्मीद कर रहे हैं कि 24वीं किस्त भी 20 अक्टूबर के आसपास जारी हो सकती है. हालांकि, किस्तों के बीच अंतर हमेशा बिल्कुल चार महीने का हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए सिर्फ पिछली किस्त की तारीख के आधार पर 20 अक्टूबर को अगली किस्त आने की पुष्टि नहीं की जा सकती.
सरकार ने अभी तारीख का ऐलान नहीं किया
सबसे जरूरी बात यह है कि, केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख अभी नहीं बताई है. इसलिए 20 अक्टूबर को खाते में 2,000 रुपये आने की खबर को फिलहाल तय तारीख नहीं माना जा सकता. आमतौर पर किस्त जारी होने से पहले सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी जाती है. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित सरकारी पोर्टल से भी किसानों को किस्त की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी मिल सकती है. इसलिए किसान किसी भी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सही जानकारी जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: 6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
24वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक
किसान घर बैठे अपनी किस्त और पेमेंट से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. यहां किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरना होगा. ओटीपी सत्यापित होने के बाद स्क्रीन पर पीएम किसान खाते से जुड़ी पेमेंट और किस्त की जानकारी दिखाई देगी.
अभी 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर सिर्फ चर्चा है. 24वीं किस्त कब जारी होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से तारीख घोषित किए जाने के बाद ही साफ होगी.
यह भी पढ़ें: पीएम किसान में बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले मिल सकते हैं ₹2000, ऐसे चेक करें स्टेट्स
