Agriculture

कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस

N
ABP News
October 19, 2026•3 min read
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस

देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की ओर से सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. इसकी 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में कभी भी जारी हो सकती है.

किसानों को अगली किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. अगर किसी किसान का ई-केवाईसी पूरा नहीं है, बैंक खाते का आधार से लिंक होना या अन्य जरूरी सत्यापन बाकी है, तो भुगतान अटक सकता है. इसलिए किसानों के लिए यह समय अपने रिकॉर्ड और योजना से जुड़ी जानकारी जांचने का है.

पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM-KISAN केंद्र सरकार की प्रमुख किसान सहायता योजना है. इसके तहत पात्र भूमिधर किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. योजना का उद्देश्य किसानों की खेती से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों में आर्थिक मदद करना है.

24वीं किस्त को लेकर इंतजार

योजना में भुगतान तीन किस्तों में होता है और किसानों को अगली किस्त की तारीख का इंतजार रहता है. हालांकि, किस्त की सही तारीख सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मानना बेहतर होता है. ऐसे में किसानों को केवल PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल और सरकारी घोषणाओं से ही भुगतान से जुड़ी जानकारी की कंफर्म करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: धनिया की खेती से होगी तगड़ी कमाई, बस जान लें ये 6 जरूरी बातें

किस्त मिलने में हो सकती है परेशानी

अगर किसी किसान ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, तो उसकी किस्त अटक सकती है. PM-KISAN में लाभार्थियों की पहचान और भुगतान क लिए e-KYC जरूरी है. इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी में गलती, आधार और बैंक खाते के बीच लिंक से जुड़ी समस्या या NPCI से संबंधित दिक्कत के कारण भी भुगतान प्रभावित हो सकता है. इसलिए किसान अपने बैंक खाते की जानकारी और आधार संबंधी जानकारी को सही रखें और जरूरत पड़ने पर जांच लें.

जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी

PM-KISAN में पात्रता के लिए भूमि रिकॉर्ड का सही होना महत्वपूर्ण है. अगर किसान का नाम जमीन के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं है या भूमि संबंधी विवरण में कोई गड़बड़ी है, तो लाभार्थी सूची में समस्या आ सकती है. ऐसे में किसानों को अपने राज्य के संबंधित राजस्व या कृषि विभाग से भूमि रिकॉर्ड की स्थिति भी जांचनी चाहिए.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status और संबंधित विकल्पों के जरिए अपनी जानकारी जांच सकते हैं. वहां आधार, मोबाइल नंबर या अन्य उपलब्ध जानकारी के माध्यम से योजना से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति देखी जा सकती है. अगर किसी किसान को e-KYC से जुड़ी समस्या है, तो वह नजदीकी CSC केंद्र की मदद ले सकता है.

यह भी पढ़ें: किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल

Topics & Tags:#Agriculture
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस | Kisan Reporter