Agriculture

कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?

N
ABP News
October 18, 2026•3 min read
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?

गुड़ का नाम सुनते ही आमतौर पर भूरे या पीले रंग का गुड़ याद आता है. लेकिन बाजार में अब काला गुड़ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसका रंग गहरा होता है और स्वाद सामान्य गुड़ से कुछ अलग होता है. गांवों और ग्रामीण इलाकों में इसे पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप काले गुड़ का बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो जानिए इसे शुरु करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी.

काला गुड़ गन्ने के रस से ही बनाया जाता है. इसमें गन्ने के रस को गर्म करके गाढ़ा किया जाता है और फिर इसे जमाया जाता है. इसका गहरा रंग मुख्य रूप से रस को पकाने की प्रक्रिया और उसमें मौजूद प्राकृतिक तत्वों की वजह से आता है. आम तौर पर अच्छी मिठास और पर्याप्त रस वाले गन्ने से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

किस गन्ने से बनता है काला गुड़?

काले गुड़ के लिए ऐसे गन्ने का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है जिसमें रस की मात्रा और मिठास अच्छी हो. बिजनेस शुरु करने के लिए किसान अपने क्षेत्र में उगाई जाने वाली उपयुक्त गन्ने की किस्मों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गन्ने की किस्म चुनते समय केवल रंग को नहीं, बल्कि गन्ने की मिठास, रस की मात्रा और गुणवत्ता को देखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?

ऐसे शुरू करें काले गुड़ का बिजनेस

बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले गन्ने की लगातार उपलब्धता का ध्यान रखें. इसके बाद गन्ने से रस निकालने के लिए गन्ना क्रशर, रस पकाने के लिए बड़ी कड़ाही, ईंधन की व्यवस्था और गुड़ जमाने के लिए सांचे की जरूरत होगी. अगर आप छोटे स्तर पर शुरुआत कर रहे हैं, तो आप अकेले भी इसका उत्पादन कर सकते हैं और बाजार को समझ सकते हैं. इसमें गन्ने के रस को छानकर साफ किया जाता है. इसके बाद इसे बड़ी कड़ाही में लगातार गर्म किया जाता है. जब रस धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है, तब सही अवस्था आने पर इसे सांचों में डालकर ठंडा किया जाता है. आखिर में ठंडा होने के बाद तैयार गुड़ को पैक किया जाता है.

पैकिंग पर दें खास ध्यान

आज ग्राहक केवल स्वाद ही नहीं, साफ-सफाई और पैकिंग को भी महत्व देते हैं. ऐसे में गुड़ को साफ जगह पर तैयार करें और धूल-मिट्टी से बचाकर रखें. वहीं छोटे पैकेट बनाकर उन पर वजन, कीमत, उत्पादन की तारीख और जरूरी जानकारी लिखना भी बेहतर होगा. अच्छी पैकिंग के साथ इसे किराना दुकानों, स्थानीय बाजार, मिठाई की दुकानों तक पहुंचाया जा सकता है वहीं आज क समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है. वहीं सिर्फ गुड़ बेचने के बजाय अलग-अलग आकार और पैकिंग में उत्पाद तैयार करें. जैसे 500 ग्राम, 1 किलो और बड़े पैक. ऐसा करने से ग्राहकों के पास कई ऑप्शन्स रहेंगे और वे जरूरत के अनुसार उसे खरीद पाएंगे.

यह भी पढ़ें: 5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

Topics & Tags:#Agriculture
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह? | Kisan Reporter