Agriculture

किस फसल में सबसे ज्यादा रहता है जंगली जानवरों का खतरा? ऐसे करें सुरक्षा

N
ABP News
September 25, 2026•3 min read
किस फसल में सबसे ज्यादा रहता है जंगली जानवरों का खतरा? ऐसे करें सुरक्षा

खेती करने वाले किसानों के लिए जंगली जानवरों से फसल को बचाना बड़ी चुनौती होती है. खासकर जंगल या वन क्षेत्र से लगे हुए गांवों में नीलगाय, जंगली सूअर, बंदर, हाथी और हिरण जैसे जानवर खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे किसान को आर्थिक नुकसान के साथ दोबारा बुवाई या अतिरिक्त खर्च का सामना भी करना पड़ता है.

ऐसे में जानिए जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के कुछ आसान और असरदार तरीके. हालांकि, जंगली जानवर किसी एक फसल को अधिक या कम नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन कुछ फसलें ऐसी होती है जिनकी अक्सर जानवरों द्वारा खराब होने की खबर मिलती रहती है.

किन फसलों पर ज्यादा खतरा रहता है?

गेहूं और मक्का जैसी अनाज वाली फसलों को कई क्षेत्रों में जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर नीलगाय और जंगली सूअर के कारण खेतों में फसल रौंदने या खाने की समस्या सामने आती है. गन्ना भी कुछ इलाकों में जंगली जानवरों को आकर्षित करता है. गन्ने के घने खेतों में बड़े जानवरों को छिपने की जगह आसानी से मिल जाती है. सबसे ज्यादा हाथियों के द्वारा गन्ना और धान जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं देखने को मिलती हैं.

खेत के चारों ओर मजबूत बाड़ लगाएं

फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की सीमा पर उचित बाड़ लगाना सबसे बेहतरीन उपायों में से एक है. हालांकि बाड़ लगाते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि वह जंगली जानवरों को घायल करने वाली न हो. कांटेदार तार या ऐसी बाड़ से बचना चाहिए जिससे जानवर फंसकर घायल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: एआई से हो किसानों को हो रहा फायदा, 15-20 लीटर दूध ज्यादा दे रही गायें

खेत की निगरानी बढ़ाएं

फसल के पूरे समय में खेत की नियमित निगरानी भी नुकसान कम करने में मदद कर सकती है. किसान समूह बनाकर खेत की निगरानी कर सकते हैं. खेत के आसपास रोशनी की सही व्यवस्था भी मददगार होती है. रोशनी से जंगली जानवर कम बाहर आते हैं.

स्थानीय और सुरक्षित तरीके अपनाएं

किसान अपने क्षेत्र में वन विभाग या कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए उपायों की जानकारी लें. कुछ स्थानों पर जंगली जानवर की आने-जाने के अनुसार फसल सुरक्षा के लिए विशेष उपाय अपनाए जाते हैं. जानवरों को नुकसान पहुंचाने के लिए जहर, बिजली का खुला तार, विस्फोटक या खतरनाक जाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे उपाय जानवरों के साथ-साथ इंसानों और पालतू पशुओं के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर देते हैं.

फसल का नुकसान होने पर क्या करें?

अगर जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं तो किसान को घटना की जानकारी संबंधित वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को देनी चाहिए. कई राज्यों में जंगली जानवर से फसल नुकसान पर मुआवजे की अलग व्यवस्था हो मिलती है. इसकी पात्रता और राशि राज्य के नियमों पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?

Topics & Tags:#Agriculture
किस फसल में सबसे ज्यादा रहता है जंगली जानवरों का खतरा? ऐसे करें सुरक्षा | Kisan Reporter