सर्दियों का मौसम किसानों के लिए रबी फसलों की तैयारी का अहम समय होता है. गेहूं, चना, सरसों, मटर, मसूर और जौ जैसी फसलों की अच्छी पैदावार काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि बुवाई से पहले खेत को कितनी अच्छी तरह तैयार किया गया है. अगर किसान सही समय पर मिट्टी की जांच, खेत की सफाई, सिंचाई और खाद के ऊपर ध्यान दें, तो फसल की शुरुआती बढ़वार बेहतर होने में मदद मिलती है और अनावश्यक खर्च को भी आसानी से कम किया जा सकता है.
ऐसे में अगर आप सर्दियों से पहले अपने खेत को फसल के तैयार करना चाहते हैं, तो जानिए इसके लिए आसान टिप्स. सही समय पर खेत तैयार करने से फसल की पैदावार भी अच्छी होती है और किसान को मुनाफा होने की भ संभावना रहती है.
सबसे पहले मिट्टी की जांच जरूरी
बुवाई से पहले खेत की मिट्टी की जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है. इससे मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर और अन्य पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है. मिट्टी की जांच करने से यह समझने में आसानी होती है कि मिट्टी को किन तत्वों की आवश्यकता है और इसके लिए कौनसी खाद बेहतर होगी. खेत में फसल बोने से पहले खेत को अच्छी तरह साफ करना भी जरूरी होता है. पिछली फसल के अवशेष और खरपतवार को हटाना नई फसल के लिए बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: केकड़ा पालन कैसे बन सकता है कमाई का जरिया, कैसे शुरू करें?
खेत के करें तैयार
खेत को तैयार करने के लिए जरूरत के अनुसार जुताई करके मिट्टी को भुरभुरी बनाएं. इससे बीज को उचित गहराई पर जमने और शुरुआती जड़ों के विकास में मदद मिलती है. खेत में फसल के अनुसार नमी होना भी जरूरी है. मिट्टी का अधिक सूखा होना फसल के लिए सही नहीं होता. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि खेत में ज्यादा पानी दिया जाएं. रबी फसल में बीज का चुनाव सीधे उत्पादन को प्रभावित करता है. ऐसे में स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुसार प्रमाणित और स्वस्थ किस्मों का चयन करना बेहतर होता है.
सिंचाई की पहले से करें व्यवस्था
रबी फसलों के लिए समय पर सिंचाई बहुत महत्वपूर्ण होती है. बुवाई से पहले खेत की सिंचाई व्यवस्था, मोटर, पाइप और नालियों की जांच कर लें. यदि आपके इलाकें में पानी की उपलब्धता कम है तो ऐसी फसल या किस्म का चुनाव करें जिसमें पानी की जरूरत दूसरी फसलों के मुकाबले कम होती हो. वहीं ड्रिप या स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीक के इस्तेमाल से कुछ फसलों में पानी की बचत करने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: अल नीनो बढ़ा रहा टेंशन, किसान अब इन फसलों पर लगाएं दांव
