Agriculture

खेती के लिए कैसे तैयार होती है गोबर की खाद, इसमें कितना समय लगता है?

N
ABP News
November 20, 2026•3 min read
खेती के लिए कैसे तैयार होती है गोबर की खाद, इसमें कितना समय लगता है?

Gobar ki khad: किसी भी फसल की खेती के लिए सबसे जरूरी मिट्टी का उपजाऊ होना होता है. अगर मिट्टी की उर्वरता ही अच्छी नहीं होगी तो पैदावार भी प्रभावित होगी. ऐसे में किसान मिट्टी की अच्छी सेहत के लिए कई तरह की खाद का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, ज्यादातर किसान आज भी रासायनिक खाद की तुलना में पारंपरिक खाद पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं. इसमें गोबर की खाद सबसे प्रभावी, पुराना और उपयोगी जैविक तरीका है.

गोबर की खाद न केवल मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाती है, बल्कि उसकी संरचना को सुधारने, पानी को सोखने की क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करती है. गोबर की खाद की सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गोबर की खाद कैसे बनती है और इसे तैयार होने में कितना समय लगता है.

कैसे तैयार की जाती है गोबर की खाद?

गोबर की खाद बनाने में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए बाहर से ज्यादा चीजें लाने की जरूरत नहीं पड़ती. इस खाद को तैयार करने में गाय-भैंस का गोबर, सूखी पत्तियां, फसल अवशेष और पानी का इस्तेमाल होता है. गोबर की खाद बनाने के लिए अपने घर या खेत में किसी ऐसे ऊंचे स्थान का ही चयन करें, जहां पानी न भरता हो. स्थान चिह्नित करने के बाद सबसे पहले वहां एक गड्ढा खोदें और खाद बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करें. अब इस गड्ढे में गोबर और जैविक अवशेषों की परतें बनाएं, ध्यान रखें कि हर परत में हल्का पानी का छिड़काव करें, जिससे नमी बनी रहे. ज्यादा पानी से सड़न की समस्या हो सकती है. अब इसे सड़ने और गलने के लिए छोड़ दें और बीच-बीच में नमी की जांच करते रहें.

यह भी पढ़ें: आपके शहर में कहां मिलेंगे रबी फसल के लिए बीज? यहां जान लें जवाब

कितने समय में तैयार हो जाती है गोबर की खाद?

गोबर की खाद आपकी फसल के लिए बेहतरीन पोषण हो सकती है. सामान्य तौर पर पारंपरिक तरीके से तैयार की गई गोबर की खाद को बनने में तीन से छह महीने का समय लग सकता है. हालांकि, कई बार इस्तेमाल की गई सामग्री, नमी और तापमान पर भी यह निर्भर करती है. ध्यान रखें कि खाद तैयार होने पर वह हल्के भूरे या काले रंग की हो जाती है और भुरभुरी हो जाती है, साथ ही उसमें गोबर जैसी गंध भी गायब हो जाती है. बता दें, गोबर की खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो पौधों को पर्याप्त पोषण देते हैं.

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक तरीके से करें गेहूं की खेती, कमाल की होगी फसल

Topics & Tags:#Agriculture
खेती के लिए कैसे तैयार होती है गोबर की खाद, इसमें कितना समय लगता है? | Kisan Reporter