Agriculture

कुसुम के फूल से क्या-क्या बनता है, इससे कैसे मुनाफा कमा सकते हैं किसान?

N
ABP News
November 20, 2026•3 min read
कुसुम के फूल से क्या-क्या बनता है, इससे कैसे मुनाफा कमा सकते हैं किसान?

Kusum ki Kheti: खेती-किसानी के बदलते तौर-तरीके और आर्थिक चुनौतियों के बीच किसान अब ऐसी फसलों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जो उन्हें अच्छा मुनाफा दे सके. यही कारण है कि देश के ज्यादातर किसान व्यावसायिक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर आप भी किसान हैं और मुनाफे वाली खेती करना चाहते हैं तो कुसुम की खेती आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

खास बात यह है कि कुसुम की खेती में किसानों के लिए कुछ भी वेस्ट नहीं होता. इस पौधे के बीच, फूल, फूलों की पंखुड़ियां और यहां तक कि तना भी बिकता है. इनका उपयोग खाद्य तेल से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की चीजों को बनाने में किया जा सकता है. ऐसे में किसान इस फूल की खेती कर लाखों कमा सकते हैं.

कुसुम की खेती की क्या है सही समय?

कुसुम की खेती करने वाले किसानों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसके बीजों की बुवाई का उपयुक्त समय क्या है? बता दे कि कुसुम की बुवाई रबी सीजन में ही की जाती है. सामान्य तौर पर इसके बीजों को अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक बोना सबसे सही माना जाता है. कुसुम के फूलों की सबसे खास बात यह है कि कुसुम की फसल कम पानी में भी तैयार हो जाती है, ऐसे में यह उन क्षेत्रों के लिए मुफीद मानी जाती है, जहां सिंचाई के साधन कम हैं या पानी की कमी है.

कुसुम की खेती के लिए कैसी मिट्टी चाहिए?

कुसुम की खेती के लिए काली मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. कृषि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसानों को इसकी अच्छी पैदावार चाहिए तो गहरी, उपजाऊ और नमी रोककर रखने वाली मिट्टी बेहतर रहती है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर मिट्टी या खेत में जलभराव होगा तो फसल को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फसल बेचने पर नहीं मिला सही भाव? सरकार करेगी नुकसान की भरपाई

कुसुम के पौधे से क्या-क्या तैयार होता है?

कुसुम के फूल, पंखुड़ियां और तना यानी पूरा पौधा कमाई का साधन है. इसकी पंखुड़ियों में प्राकृतिक रंग होता है, जिनका इस्तेमाल कपड़ों की रंगाई, प्राकृतिक रंग तैयार करने में किया जाता है. इसके अलावा कुसुम के बीजों से तेल भी निकाला जाता है, जो खाने के उपयोग में लिया जाता है. तेल के बाद बचने वाली खली पशुओं के आहार के लिए बेहतर मानी जाती है. इसके अलावा इससे इशेंशियल ऑयल, साबुन, पेंट जैसी चीजों भी बनाई जाती हैं.

खेती पर मिलती है सरकारी मदद

कुसुम की खेती भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बड़ी मात्रा में की जाती है. यह एक तिलहनी फसल है, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से तिलहन योजना के तहत इसे बढ़ाना दिया जाता है. इसकी खेती के लिए प्रशिक्षण, किट वितरण, उन्नत बीज वितरण भी सरकार की ओर से कराया जाता है.

यह भी पढ़ें: घर में कैसे उगाएं पॉपकॉर्न वाली मक्का, कितने दिनों में मिलने लगेगा फल?

Topics & Tags:#Agriculture
कुसुम के फूल से क्या-क्या बनता है, इससे कैसे मुनाफा कमा सकते हैं किसान? | Kisan Reporter