Agriculture

किचन गार्डन में कैसे उगाएं अजवा खजूर? क्या है पूरी प्रक्रिया

N
ABP News
September 30, 2026•3 min read
किचन गार्डन में कैसे उगाएं अजवा खजूर? क्या है पूरी प्रक्रिया

अजवा खजूर सऊदी अरब के मदीना शहर में उगाई जाने वाली एक प्रिमियम और खास किस्म है. यह खजूर अपने काले रंग, मुलायाम बनावट और अपने मीठे स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. यह खजूर स्वाद में मीठे होने के साथ ही शरीर के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इसके सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और इसमें विटामिन बी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

अजवा खजूर में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होती है. भारतीय बाजार में अजवा खजूर की कीमत लगभग 600 से 1000 किलोग्राम तक होती है. वहीं अच्छी क्वालिटी और प्रिमियम ब्रांड की कीमत वाली खजूर का दाम और भी महंगा हो सकता है. ऐसे में अगर आप अजवा खजूर को घर में ही उगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जानिए इसे उगाने की आसान टिप्स के बारे में.

गर्म जलवायु की आवश्यकता

अजवा खजूर उगाने के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है. भारत में इसकी रोपाई का समय जनवरी-मार्च और जुलाई-सितंबर सबसे बेहतरीन माना जाता है. वहीं यह भी जानना जरुरी है कि खजूर का पौधा उगाने के बाद सीधा फल नहीं देने लगता इसे फल देने में कम से कमस 4-5 साल का समय लगता है. भारत के राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अजवा खजूर की खेती की जाती है.

स्वस्थ बीज होंगे सही

अजवा खजूर को उगाने के लिए आपको स्वस्थ बीज का चुनाव करना होगा. आप चाहे तो किसी खजूर को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसके बीज का उपयोग कर सकते हैं. ध्यान रहे कि बीज अच्छी तरह साफ हो क्योंकि हल्का सा भी गूदा लगा रहने पर बीज में फंगस लग सकता है. साफ किए हुए बीज को रोपने से पहले 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: किसानों को मालामाल बनाने वाली है सरकार, इस दिन खाते में आएंगे किसान निधि के पैसे

गमले का करें चुनाव

अजवा खजूर को उगाने के लिए शुरुआत गमले से की जा सकती है. हालांकि इसे बाद में गार्डन या घर के पास किसी खाली स्थान पर लगाना सही होता है. शुरुआत में आप 4-6 इंच छोटा गमला ले सकते हैं. ध्यान रहे कि गमले में पानी निकलने के लिए पर्याप्त ड्रेनेज हॉल हो. अजवा खजूर को बढ़ने के लिए ऐसी मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें पानी ठहरता न हो. इसके लिए आप सामान्य बगीचे की भी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं. हालांकि मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उसमें जैविक खाद का उपयोग करना उचित होता है.

ऐसे करें देखभाल

खजूर की रोपाई के बाद शुरुआती दिनों में उसकी सही देखभाल करना उसके विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. शुरुआत में पौधे को हल्की धूप दिखाना सही होता है. वहीं मिट्टी में नमी भी बनी रहना जरुरी है. हालांकि ज्यादा पानी से पौधा प्रभावित हो सकता है. 3-4 महीने के बाद बीज में से पत्ती निकलना शुरु हो जाएगी. जब पौधा करीब 1-2 फीट बड़ा हो जाए और उसकी जड़े मजबूत हो जाए, तब उसे गमले में से निकालर बाहर लगाया जा सकता है. ऐसा होने में करीब 1-2 साल लग सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंसान-पशुओं का अपशिष्ट बनेगा खाद, फसलों को होगा फायदा

Topics & Tags:#Agriculture
किचन गार्डन में कैसे उगाएं अजवा खजूर? क्या है पूरी प्रक्रिया | Kisan Reporter