गाय, भैंस और बकरी का दूध तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गधी का दूध भी हजारों रुपये लीटर तक बिक सकता है? दुनिया के कुछ हिस्सों में गधी का दूध एक महंगे और दुर्लभ डेयरी उत्पाद के रूप में जाना जाता है. इसकी सीमित उपलब्धता, कम दूध उत्पादन और विशेष बाजार मांग इसकी कीमत को सामान्य दूध से काफी ऊपर ले जाती है.
गधी का दूध मुख्य रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, त्वचा की देखभाल और गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक व औषधीय उपयोग के लिए काम आता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गधी के दूध का उपयोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स बनाने में भी किया जाता है. यही वजह है कि यह आम जानवरों के दूध के मुकाबले इतना मंहगा होता है.
दुनिया की सबसे महंगी गधी कितने की?
गधी की कीमत उनकी नस्ल, उम्र, स्वास्थ्य और फर्टिलिटी के आधार पर निर्भर करती है. सामान्य गधी जहां कुछ हजार से लेकर लाख रुपये तक मिल जाती हैं, वहीं अच्छी नस्ल की गधी की कीमत कई लाख रुपये तक पहुंच सकती है. भारत में गधी की सबसे अच्छी नस्ल की कीमत जैसे गुजरात की हालारी और कच्छी आमतौर पर 20,000 से 40,000 रुपये तक होती ह.
यह भी पढ़ें: लहसुन की ये किस्म देगी बंपर उपज, 120 दिन में फसल तैयार
गधी के दूध की कीमत इतनी ज्यादा क्यों?
गधी के दूध की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम उपलब्धता है. एक गधी बहुत कम मात्रा में दूध देती है और लंबे समय तक इसका दूध निकालना आसान नहीं होता. एक सवस्थ गधी एक दिन में लगभग 250 मिलीलीटर से लेकर आधा लीटर तक ही दूध देती है. यही वजह है कि इसका उत्पादन सामान्य डेयरी पशुओं की तुलना में काफी महंगा पड़ता है. भारत में गधी के दूध की कीमत आमतौर पर 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति लीटर तक है. कुछ जगहों पर यह गुणवत्ता और मांग के आधार पर 2,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये प्रति लीटर तक भी बिकता है.
कॉस्मेटिक्स में भी इस्तेमाल
गधी का दीध बच्चों में खांसी, बलगम, निमोनिया और पेट की बीमारियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है. माना जाता है कि इसकी संरचना मां के दूध के काफी करीब होती है, जिससे यह आसानी से पच जाता है. वहीं जिन लोगों को गाय या भैंस के दूध से एलर्जी होती है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. इसका इस्तेमाल कुछ महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, साबुन और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है. इसमें मौजूद विटामिंस और प्रोटीन त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
