Agriculture

Kala Namak Dhan: 25 हजार खर्च, 1 लाख तक कमाई! जानें धान की इस किस्म की खासियत

N
ABP News
November 11, 2026•3 min read
Kala Namak Dhan: 25 हजार खर्च, 1 लाख तक कमाई! जानें धान की इस किस्म की खासियत

Kala Namak Dhan: धान की खेती करने वाले किसान अब पारंपरिक किस्मों के साथ ऐसी खास किस्मों की ओर भी रुख कर रहे हैं, जिनकी बाजार में अलग पहचान है. काला नमक धान भी ऐसी ही एक किस्म है. अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर इस धान की मांग बाजार में बनी रहती है.

हालांकि, इसकी पुरानी किस्मों में पैदावार कम होने की समस्या थी, लेकिन अब नई किस्मों से किसानों को राहत मिल रही है. KN-1 किस्म इसकी एक मिसाल है. इस किस्म से कम समय में अच्छी पैदावार मिलने के साथ खेती से कमाई का मौका भी बढ़ा है.

खास स्वाद और खुशबू है काले नमक चावल की पहचान

काला नमक धान दूसरे सामान्य धान से थोड़ा अलग होता है. इससे तैयार चावल अपनी खास खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि, बाजार में इसकी अलग मांग रहती है. जो किसान सामान्य धान के साथ कुछ अलग उगाना चाहते हैं, उनके लिए काले नमक धान की खेती एक विकल्प बन सकती है. हालांकि, इसकी खेती शुरू करने से पहले अपने इलाके की मिट्टी, मौसम और बाजार में मांग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

KN-1 किस्म से बढ़ गई पैदावार

काले नमक धान की पुरानी किस्मों में उत्पादन कम मिलता था. पहले एक एकड़ में करीब 6 से 7 क्विंटल धान ही पैदा होता था. वहीं, KN-1 किस्म से एक एकड़ में लगभग 20 से 22 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है. इस तरह नई किस्म से उत्पादन में अच्छा अंतर देखने को मिला है. इस किस्म के पौधों की ऊंचाई भी पुरानी किस्मों के मुकाबले कम रहती है. इससे तेज हवा या बारिश के दौरान फसल के गिरने का खतरा कम हो सकता है. पुरानी किस्मों के पौधे लंबे होते थे, जिस वजह से कई बार फसल गिर जाती थी और दानों की पैदावार पर असर पड़ता था.

यह भी पढ़ें: सरसों की बुवाई में देरी से कितना घट सकता है उत्पादन? जानें सही समय और तरीका

140 से 145 दिन में तैयार हो जाती है फसल

KN-1 काले नमक धान की फसल को तैयार होने में करीब 140 से 145 दिन लगते हैं. यानी किसान बुवाई के बाद लगभग पांच महीने में इसकी कटाई कर सकते हैं. इसकी खेती में बीज का चुनाव भी काफी अहम है. कुछ किसान ब्रीडर सीड से बीज तैयार करके दूसरे किसानों तक भी पहुंचा रहे हैं. इससे इस किस्म की खेती का दायरा बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

एक एकड़ में 25 हजार रुपये तक आती है लागत

किसान के अनुभव के मुताबिक, काले नमक धान की खेती में एक एकड़ पर करीब 20 से 25 हजार रुपये खर्च होते हैं. वहीं, एक एकड़ से लगभग 90 हजार से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है. हालांकि, यह कमाई बाजार में मिलने वाले भाव, उत्पादन और खेती पर हुए खर्च के हिसाब से अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: फसल बीमा के बाद हो गया नुकसान, कितने समय में देनी होती है सूचना?

Topics & Tags:#Agriculture
Kala Namak Dhan: 25 हजार खर्च, 1 लाख तक कमाई! जानें धान की इस किस्म की खासियत | Kisan Reporter