PM Kisan Yojana: किसान इस समय रबी की तैयारी में लग गए हैं. ऐसे में उन्हें पीएम किसान की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. 24वीं किस्त से मिलने वाले पैसों की मदद से किसानों को बीज, खाद और खेत की जुताई जैसे कई खर्चों में मदद मिल जाती है. इसी वजह से अब किसानों के मन में ये सवाल है कि, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी और उनके खाते में आखिर पैसा पहुंचेगा या नहीं.
आपको बता दें कि, सरकार ने पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की थी. इसके बाद से किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी. इसके बाद किसान इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि, अगली किस्त अक्टूबर में आएगी या उन्हें इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. पिछली किस्तों के बीच के अंतर को देखते हुए अक्टूबर में 24वीं किस्त आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसे पक्की तारीख नहीं माना जा सकता. सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही भुगतान की तारीख साफ होगी.
खाते में पैसा आएगा या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
किसान भाइयों को सिर्फ किस्त का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि यह भी जांच लेना चाहिए कि उनका आवेदन और भुगतान स्टेटस सही है या नहीं. इसके लिए बैंक या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. मोबाइल से घर बैठे ये काम किया जा सकता है.
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Know Your Status’ चुनें.
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- आगे बढ़ने पर स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी देखें.
अगर स्टेटस में कोई कमी दिखाई देती है, तो उसे समय रहते ठीक कराने के लिए संबंधित कृषि विभाग या अधिकारी से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
किस्त अटकने से बचने के लिए ये काम जरूर करें
कई बार जरूरी जानकारी अधूरी होने या दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है. इसलिए अगली किस्त का इंतजार करते हुए कुछ जरूरी बातें जांच लें.
- ई-केवाईसी: इस बात का ध्यान रखें की आपकी ई-केवाईसी पूरी है.
- आधार और बैंक खाता: जांचें कि बैंक खाते की जानकारी सही है और आधार से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी है.
- जमीन का रिकॉर्ड: भूमि से जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी जानकारी तो नहीं है, यह भी देख लें.
पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर कई तरह की तारीखें सामने आ सकती हैं, लेकिन हर खबर पर भरोसा न करें. सरकार ने फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम
