Agriculture

Rose Flowering Tips: गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम

N
ABP News
October 31, 2026•3 min read
Rose Flowering Tips: गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम

गुलाब के फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उनकी देखभाल करना उतना ही जरूरी है. कई बार पौधे में खूब पत्तियां आती हैं, लेकिन फूल नहीं खिलते. इसकी वजह पर्याप्त धूप न मिलना, मिट्टी में पोषण की कमी या जरूरत से ज्यादा पानी देना होती है. अगर आपके गुलाब के पौधे में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो इन आसान तरीकों को फॉलो करके देखें.

पर्याप्त धूप और खाद बहुत जरूरी

गुलाब के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने और फूल खिलने के लिए धूप की जरूरत होती है. अगर आपका पौधा ऐसी जगह रखा है, जहां दिनभर छाया रहती है, तो उसमें फूल आने में परेशानी होगी. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे धूप मिल सके. ध्यान रखें कि बहुत तेज गर्मी में पौधे को दोपहर की कड़ी धूप से बचाना भी जरूरी है.

पौधे को स्वस्थ रखने और उसमें फूल लाने के लिए मिट्टी में पोषण होना जरूरी है. इसके लिए वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का इस्तेमाल करें. खाद डालने से पहले मिट्टी की ऊपरी सतह की हल्की गुड़ाई करें. साथ ही जरूरत से ज्यादा खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे की पत्तियां तो बढ़ सकती हैं, लेकिन फूल आने पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें : Elephant Safety Tips: खेत में घुस जाए हाथी तो क्या करें, कैसे उसे भगाएं?

सूखी टहनियों की छंटाई और कीड़ों से बचाएं

अगर गुलाब के पौधे में सूखी, कमजोर या बीमार टहनियां हैं, तो उन्हें हटा दें. इससे पौधे की अच्छी बढ़त में मदद मिलती है. सूखे हुए फूलों को भी समय-समय पर काटकर हटाते रहें. छंटाई के लिए साफ और तेज कैंची का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि एक साथ बहुत ज्यादा टहनियां न काटें, क्योंकि इससे पौधे को नुकसान पहुंचता है. पौधे की पत्तियों और नई टहनियों को ध्यान से देखते रहें. अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं, उन पर धब्बे हैं या कलियां सूख रही हैं, तो इसकी वजह कीड़े या बीमारी होती है. पवैसी पत्तियों को हटा दें. जरूरत पड़ने पर कीटनाशक का इस्तेमाल करें.

मिट्टी और पानी का रखें ध्यान

गुलाब के पौधे को ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है, जिसमें पानी आसानी से निकल सके. अगर गमले में पानी जमा रहता है, तो जड़ें खराब होती हैं और पौधे की बढ़त पर असर पड़ता है. इसलिए गमले में नीचे की तरफ पानी निकलने के लिए छेद जरूर रखें.
पौधे में रोजाना तय समय पर पानी डालने के बजाय पहले मिट्टी की ऊपरी सतह देखें. जब मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें. सही मात्रा में पानी देने और मिट्टी की देखभाल करने से पौधे की सेहत बेहतर रहती है और उसमें फूल आने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

Topics & Tags:#Agriculture
Rose Flowering Tips: गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम | Kisan Reporter