Agriculture

Tractor Price Hike: दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे ये 3 बड़े ट्रैक्टर ब्रांड, जानें वजह

N
ABP News
November 1, 2026•3 min read
Tractor Price Hike: दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे ये 3 बड़े ट्रैक्टर ब्रांड, जानें वजह

Tractor Price Hike: क्या आप भी दिवाली के खास मौके पर नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे है? अगर हां तो जरा ध्यान दिजिए, इस बार त्योहार के मौके पर ट्रैक्टर खरीदना आपकी जेब पर भारी पर सकता है. दरअसल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने ती बड़े ब्रांड कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक के ट्रैक्टरों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है.

यानी की त्योहारों के बाद इन ब्रांड के ट्रैक्टर खरीदने के लिए आपको पहले के ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी के अनुसार नए रेट नवंबर 2026 से लागू होंगे. हालांकि, किमतों में कितने रुपये की बढ़ोतरी होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

आखिर क्यों बढ़ रही हैं ट्रैक्टरों की कीमतें?

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के पीछे ट्रैक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान और दूसरी लागत का बढ़ना बताया है. पिछले कुछ समय में कच्चे माल, बिजली, ईंधन और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ा है. इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे तनाव का असर भी कारोबार और सामान की कीमतों पर पड़ रहा है.

ट्रैक्टर बनाने में कई तरह के सामान और मशीनों की जरूरत होती है. जब इनकी कीमत बढ़ती है, तो कंपनी के लिए पहले वाली कीमत पर ट्रैक्टर बेचना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने नवंबर से अपने ट्रैक्टरों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

हर ट्रैक्टर पर एक जैसी नहीं होगी बढ़ोतरी

कंपनी ने साफ किया है कि कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक के सभी ट्रैक्टरों की कीमत एक बराबर नहीं बढ़ेगी. अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के हिसाब से नए रेट तय किए जाएंगे. इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में भी कीमतों में अंतर हो सकता है. इसलिए अगर आप किसी खास मॉडल को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसकी नई कीमत पहले ही पता कर लें.

यह भी पढ़ें: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?

कंपनी ने अब तक खुद उठाया बढ़ती लागत का बोझ

एस्कॉर्ट्स कुबोटा का कहना है कि, उसने बढ़ते खर्च का असर ग्राहकों पर कम से कम डालने की कोशिश की है. इसके लिए कंपनी ने अपने कामकाज में सुधार किया और गैर-जरूरी खर्च कम करने जैसे कदम भी उठाए. लेकिन कच्चे माल और दूसरी चीजों की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. ऐसे में अब ट्रैक्टरों के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है.

ट्रैक्टर खरीदने से पहले नए रेट जरूर जान लें

नवंबर 2026 से कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक के ट्रैक्टर नए दामों पर मिलेंगे. ऐसे में जो किसान जल्द नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, वे खरीदारी से पहले डीलर से मौजूदा और नई कीमत की जानकारी ले लें. इससे उन्हें अपना बजट बनाने और खरीदारी का सही समय तय करने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें: क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?

Topics & Tags:#Agriculture
Tractor Price Hike: दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे ये 3 बड़े ट्रैक्टर ब्रांड, जानें वजह | Kisan Reporter