Agriculture

27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, फसल बचाने के लिए तुरंत ये काम करें किसान

N
ABP News
September 26, 2026•4 min read
27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, फसल बचाने के लिए तुरंत ये काम करें किसान

मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दे दी है कि 27 सितंबर तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. सालभर की मेहनत से खेत में लहलहाती फसल अब पानी में डूबने की कगार पर है. अगर आपके भी खेत में पानी भरने लगा है या लगातार हो रही बारिश से फसल गिरने का डर है.

तो बिना एक पल गंवाए तुरंत यह जरूरी काम कर लीजिए क्योंकि अगर आपने जरा भी देर की तो फिर आपकी मेहनत की कमाई मिट्टी में मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन कुछ दिनों में अपनी फसल को स मौसम की मार से बचा कर रख सकते हैं.

खेत से तुरंत पानी बाहर निकालने का करें इंतजाम

अगर बारिश होने वाली है और खेत में पानी भरने वाला है तो ऐसे में किसानों को देर बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि अगर जरा सी देर की तो खेत में पानी भर जाएगा और फैसले गलने लगेंगी. इसके लिए तुरंत अपने खेत की मेढ़ों पर छोटी-छोटी नालियां बना दीजिए. जिससे जो भी पानी जमा हो गया वह बहकर बाहर निकल जाएगा. अगर पानी खुद बाहर नहीं निकल रहा है.

तो छोटे पंप या फिर मोटर का जुगाड़ करके पानी को खेत से बाहर फेंकना ही पड़ेगा. धान को छोड़कर बाकी लगभग सभी फसलें जैसे बाजरा, कपास, मक्का या सब्जियों के पौधे ज्यादा पानी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. जितनी जल्दी आप खेत से जलभराव की इस समस्या को खत्म करेंगे. समझ लीजिए फसल के बचने के चांस उतने ही ज्यादा बढ़ जाएंगे. इस काम में थोड़ी मेहनत जरूर लगेगी लेकिन आपकी पूरी फसल डूबने से बच जाएगी.


फसल को गिरने से बचाने के लिए दें सपोर्ट

तेज हवा के साथ जब मूसलाधार बारिश होती है. तो सबसे बड़ा खतरा होता है पकी हुई और लंबी फसलों का जमीन पर बिछ जाना. अगर खेत में मक्का, गन्ना, बाजरा या सब्जियों की बेलें हैं. तो पानी के वजन और हवा के झोंकों से उनके गिरने के पूरे चांस बन जाते हैं. एक बार फसल जमीन पर गिर गई. तो फिर उसका दाना सड़ने लगता है और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है.

इस परेशानी से निपटने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि पौधों को आपस में हल्का बांधकर उन्हें बांस-बल्लियों का सहारा देकर खड़ा रखें. अगर सब्जी की फसलें हैं. तो मचान विधि का इस्तेमाल करें जिससे पौधे सीधे जमीन के संपर्क में न आएं. इसके अलावा अगर हो तो फसल कटाई के बिल्कुल करीब आ चुकी है. तो थोड़ा रिस्क लेकर उसे समय से पहले ही काट लें और सुरक्षित जगह पर सुरक्षित रख लें वरना यह बारिश उसे नुकसान पहुंचा देगी.


यह भी पढ़ें: मौसम की मार से खराब हो गई फसल, PMFBY के लिए ऐसे करें अप्लाई

कीट और बीमारियों से फसल को सुरक्षित रखें

लगातार नमी और बारिश के बाद मौसम में जो उमस पैदा होती है. वह फंगस और कीड़े-मकोड़ों के लिए माहौल बना देती है. ऐसे मौसम में तना गलन, पत्ती धब्बा रोग और रस चूसने वाले कीटों का हमला बहुत तेजी से बढ़ जाता है. अगर आपने समय रहते ध्यान नहीं दिया. तो बारिश रुकने के बाद भी आपकी फसल बीमारियों की चपेट में आकर पूरी तरह से खराब हो सकती है.

जैसे ही हल्की धूप निकले, कृषि विशेषज्ञों की सलाह से किसी अच्छी फंगसनाशक और कीटनाशक दवा का छिड़काव तुरंत करवा दें. खेत में अगर खरपतवार उग आए हैं. तो उन्हें भी तुरंत साफ करें क्योंकि वे बीमारियों को और बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा इस दौरान यूरिया या भारी खाद डालने से फिलहाल बचें वरना नमी पाकर पौधे और कमजोर हो जाएंगे. अपनी फसल पर नजर रखें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखते ही तुरंत एक्शन लें.

यह भी पढ़ें: सितंबर खत्म होने से पहले लगाएं ये 3 फसलें, होगा तगड़ा मुनाफा

Topics & Tags:#Agriculture
27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, फसल बचाने के लिए तुरंत ये काम करें किसान | Kisan Reporter