आमतौर पर किसानों को लगता है बेहतर आय के लिए केवल अच्छी फसल या बाजार में मांग वाली फसल को ही चुनना होता है. हालांकि ऐसा नहीं है किसान घास की खेती कर के भी मुनाफा कमा सकता है. घास की खेती पशुओं के चारे के रूप में काम आती है. वहीं इसे एक बार उगाकर कई बार कटाई की जा सकती है. घास की खेती लगभग 5 साल तक नियमित आय देती है.
कटाई के लगभग 60-70 दिनों बाद घास फिर से तैयार हो जाती है. जानें घास की खेती करने के लिए घास की किस किस्म का चुनाव सबसे बेहतर होता है. घास की खेती पशुपालकों को हरा और साफ चारा देने में मदद करती है. वहीं घास की कुछ किस्म में सुगंधित ऑयल भी होते हैं, जिनमें से ऑयल को निकाला जाता है. जानिए घास उगाने के आसान टिप्स और कमाई करने का तरीका.
नेपियर घास होता है पौष्टिक चारा
पशुओं के लिए सबसे पौष्टिक और हरा-भरा चारा नेपियर घास से ही मिलता है. यह एक जल्दी बढ़ने वाली घास है. जिसकी कटाई कर ज्यादा आय कमाई जा सकती है. इसे एक बार लगाने के बाद अगले 5 साल तक कमाई की जा सकती है. इसकी खेती के लिए दोमट और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी बेहतर होती है. खेत में पानी होने से घास सड़ सकती है. इसकी रोपाई का सबसे अच्छा समय मानसून का माना जाता है और इसकी कटाई फरवरी-मार्च के महीने में की जाती है. इसे उगाने के लिए बीज नहीं बल्कि तनों से उगाया जाता है.
यह भी पढ़ें: अब भिंडी बनाएगी लखपति, इस वैज्ञानिक तरीके से करेंगे बुवाई तो होगी पैसों की बारिश
लेमन ग्रास है बेहतरीन विकल्प
लेमन ग्रास को नींबू घास के नाम से भी जाना जाता है. इसे कम लागत और बंजर जमीन में भी उगाया जा सकता है. लेमन ग्रास से निकलने वाले ऑयल की मांग बाजार में अधिक है. इसकी खेती गर्म जलवायू में आसानी से की जा सकती है. इसकी रोपाई मानसून में की जाती है और यह फरवरी के महीने तक कटाई के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है. इसकी खेती शुरु करने से पहले खेत में गोबर की खाद का उपयोग सबसे बेहतर माना जाता है. वहीं गर्मी में इसकी नियमित रूप से सिंचाई करनी होती है. वहीं बारिश में खेत में पानी भरने से रोकना होता है.
सही मार्केट नेटवर्क भी है जरूरी
घास की केवल खेती करना ही काफी नहीं होता. इसके तैयार होने के बाद इसे बेचने के लिए सही मार्केट नेटवर्क की आवश्यकता भी होती है. आप घास तैयार होने के बाद उसे स्थानीय पशुपालकों, गौशाला और डेयरी फार्मों में बेच सकते हैं. वहीं लेमन ग्रास को आप किसी उत्पादक कंपनी को बेच कर लाभ कमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10 भैंस पालने के लिए हर महीने कितने चारे की होगी जरूरत? जान लें हिसाब-किताब
