देश में करोड़ों की संख्या में किसान रहते हैं. आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो तकरीबन आधे से ज्यादा आबादी खेती और किसानी के जरिए अपनी जीवन यापन कर रही है. लेकिन इनमें से बहुत से किसान ऐसे भी है. जिन्हें अलग-अलग मौकों पर सरकार से मिलने वाले सहारे की जरूरत होती है. केन्द्र सरकार से लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकारें किसानों की जरूरत के हिसाब से योजनाएं लेकर आती रहती है.
कुछ योजनाओं में किसानों को आर्थिक मदद मिलती है. तो वहीं कुछ योजना में उन्हें सरकार की ओर से खास तरह की फसल और तकनीक के लिए पैसे दिए जाते हैं. हाल ही में केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के फ्लू-क्योर्ड वर्जीनिया यानी FCV तंबाकू उगाने वाले किसानों के लिए एकमुश्त ब्याज-मुक्त कर्ज को मंजूरी दी है. इसके तहत पात्र किसान को हर बार्न के लिए 50000 रुपये मिलेंगे. जान लीजिए इसस मदद के लिए किसानों को क्या करना होगा.
किन किसानों को मिलेगा इस योजना का फायदा?
इस कर्ज का फायदा आंध्र प्रदेश के उन किसानों को मिल सकता है जो FCV तंबाकू उगाते हैं और योजना की पात्रता शर्तें पूरी करते हैं. योजना के दायरे में करीब 44000 किसानों के आने की उम्मीद है और इसके लिए लगभग 220 करोड़ रुपये की मदद तय की गई है. आपको बता दें FCV तंबाकू को फ्लू-क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू भी कहा जाता है. इसकी पत्तियों को खास तरीके से बार्न में सुखाया जाता है. इसलिए सहायता की रकम हर किसान के नाम पर एक जैसी तय नहीं है.
इसकी कैलकुलेशन बार्न के आधार पर होगी. अगर किसान के पास एक से ज्यादा बार्न हैं. तो उसे कितनी रकम मिल सकती है. यह योजना के नियमों और मान्य बार्न की संख्या पर निर्भर करेगा. इसलिए किसान अपने तंबाकू उत्पादक रजिस्ट्रेशन और बार्न से जुड़े डाॅक्यूमेंट संभालकर रखें. आवेदन शुरू होने पर पात्रता की जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

हर बार्न पर मिलेगा 50 हजार रुपये का कर्ज
योजना में हर मंजूर बार्न के लिए 50000 रुपये का बिना ब्याज वाला लोन देने की बात है. यह पैसा किसानों की तुरंत की जरूरतें पूरी करने के लिए मिलेगा. इसे फ्री मदद न समझें यानी कि ली गई रकम वापस करनी होगी बस उस पर ब्याज नहीं लगेगा. सरकार का टारगेट करीब 44000 किसानों तक यह मदद पहुंचाना है. इसके लिए लगभग 220 करोड़ रुपये रखे गए हैं.
किसान इस पैसे से घर के जरूरी खर्च संभाल सकते हैं. बैंक का पुराना कर्ज चुका सकते हैं या अगली फसल के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं. कितने बार्न पर पैसा मिलेगा और लोन लौटाने के लिए कितना समय होगा. इसकी जानकारी योजना के पूरे नियम आने पर मिलेगी. इसलिए लोन लेने का फैसला करने से पहले नियम जरूर पढ़ें.

यह भी पढ़ें: डेयरी फार्मिंग के लिए बेस्ट है यह देसी गाय, विदेशी नस्ल भी इसके आगे फेल
कैसे करें इसके लिए आवेदन?
यह लोन आंध्र प्रदेश के FCV तंबाकू किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देने के लिए है. इससे घर की जरूरी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं, बैंक का कर्ज चुकाया जा सकता है और अगली फसल के लिए सामान खरीदा जा सकता है. एक फायदा यह भी है कि किसानों को प्राइवेट उधारदाताओं से पैसा लेने की जरूरत कम पड़ सकती है. सरकार ने रकम सीधे बैंक खाते में भेजने का प्रस्ताव रखा है.
लेकिन आवेदन कब शुरू होंगे, किस वेबसाइट पर फॉर्म भरना होगा और कौन से कागजात देने होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. किसान तंबाकू बोर्ड और सरकारी विभाग की नई जानकारी देखते रहें. आवेदन शुरू होने पर वहीं से पता करें कि फॉर्म कैसे भरना है और बार्न के लिए कौनसे दस्तावेज लगाने होंगे.
यह भी पढ़ें: रबी सीजन की बुआई से पहले खेत में कर लें ये काम, नहीं तो घट जाएगी पैदावार
