भिंडी की मांग साल के हर महीने में रहती है. ज्यादातर लोगों को भिंडी की सब्जी बेहद पसंद होती है. लेकिन क्या आप जानते है भिंडी की खेती किसानों के लिए अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ खेत में बीज डाल देना ही काफी नहीं है. अगर वैज्ञानिक तरीके से बुवाई, सही दूरी, खाद-पानी और फसल की देखभाल की जाए तो पौधों की अच्छी बढ़वार और बेहतर पैदावार में मदद मिल सकती है. भिंडी की मांग बाजार में बनी रहती है, इसलिए सही समय और सही तरीके से खेती करने पर किसान इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं भिंडी की खेती में किन वैज्ञानिक तरीकों का ध्यान रखना चाहिए.
सही किस्म चुनने से होगी बेहतर शुरुआत
वैज्ञानिक तरीके से खेती की शुरुआत अच्छी और अपने क्षेत्र के हिसाब से सही किस्म चुनने से होती है. भिंडी की ऐसी किस्म चुननी चाहिए जो आपके मौसम और मिट्टी के हिसाब से अच्छी तरह उग सके. ICAR की ओर से बताई गई काशी प्रक्रम जैसी किस्म गर्मी और बरसात दोनों मौसम में उगाई जा सकती है और इसकी पहली तुड़ाई करीब 45-47 दिन बाद शुरू हो सकती है. वहीं काशी चमन भी भिंडी की एक अच्छी किस्म है, जिसे अच्छी पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
बुवाई में भी अपनाएं वैज्ञानिक तरीका
भिंडी के बीज खेत में डालने से पहले मिट्टी की स्थिति और नमी का ध्यान रखना जरूरी है. वैज्ञानिक खेती में बीज की गुणवत्ता के साथ-साथ बुवाई का सही समय भी काफी मायने रखता है. बीजों को उचित दूरी पर बोने से पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. और ध्यान रखें की भिंडी के खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए भिंडी का खेत तैयार करते समय पानी की निकासी का ध्यान रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें : कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में किन किसानों को मिलेगा लाभ? जान लें
पौधों के बीच सही दूरी रखें
वैज्ञानिक तरीके से भिंडी की खेती करते समय पौधों को बहुत पास-पास लगाने से बचना चाहिए. पौधों के बीच सही दूरी रहने से उन्हें हवा, धूप और बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. सामान्य तौर पर कुछ खेती के तरीको में करीब 75 सेंटीमीटर कतार से कतार और 30 सेंटीमीटर पौधे से पौधे की दूरी रखी जाती है. हालांकि सही दूरी भिंडी की किस्म और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है, इसलिए स्थानीय कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
खाद और पानी भी दें वैज्ञानिक तरीके से
अच्छी पैदावार के लिए खाद और पानी का इस्तेमाल भी जरूरत के हिसाब से करना चाहिए. खेत में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद और मिट्टी की जरूरत के अनुसार पोषक तत्व देने से फसल की बढ़वार में मदद मिल सकती है. वैज्ञानिक खेती में बिना जरूरत ज्यादा खाद डालने के बजाय मिट्टी और फसल की जरूरत को समझना जरूरी है. इसी तरह सिंचाई भी मौसम और मिट्टी की नमी देखकर करें और खेत में लंबे समय तक पानी जमा न होने दें.
सही देखभाल से बढ़ सकती है कमाई
भिंडी की फसल में समय-समय पर पौधों की जांच करते रहना भी वैज्ञानिक खेती का जरूरी हिस्सा है. अगर पौधों पर कीड़े या बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो शुरुआत में ही उनकी पहचान कर उचित उपाय करना चाहिए. फसल तैयार होने पर भिंडी की समय पर तुड़ाई करने से भी उसकी गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है. अच्छी किस्म, सही बुवाई, उचित दूरी, खाद-पानी और समय पर देखभाल को साथ लेकर चलें तो पैदावार बेहतर हो सकती है और किसान की कमाई बढ़ने की संभावना भी रहती है.
यह भी पढ़ें : एआई से हो किसानों को हो रहा फायदा, 15-20 लीटर दूध ज्यादा दे रही गायें
